3 बहनों की सुसाइड मिस्ट्री... पिता ने ₹800 में मोबाइल बेच भर दिया था बिजली बिल, तंगी और 'कोरियन ड्रामा' से उजड़ा परिवार

Ghaziabad Sisters Suicide Korean Love Update: गाजियाबाद की तीन बहनों के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने बिजली बिल के लिए मोबाइल बेचा था. लड़कियां कोरियन कल्चर की इस कदर दीवानी थीं कि वे खुद को भारतीय कहलाना भी पसंद नहीं करती थीं.

Advertisement
सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट होने से सदमे में थीं बहनें.(Photo: Representational) सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट होने से सदमे में थीं बहनें.(Photo: Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • गाजियाबाद,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में हुई तीन बहनों की सुसाइड की जांच अब 'डिजिटल पहचान' और 'आर्थिक तंगी' के एक जानलेवा कॉकटेल की ओर मुड़ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़कियां अपनी असल जिंदगी से इतनी दूर जा चुकी थीं कि वे खुद को भारतीय कहलाना भी पसंद नहीं करती थीं. 

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इन बहनों ने सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट क्रिएट किया था, जिसमें फॉलोअर्स काफी अच्छे हो गए थे. 10 दिन पहले पिता को यह बात पता चली तो अकाउंट डिलीट कर दिया और फोन भी छीन लिया.  इसको लेकर भी तीनों बहनें काफी सदमे में थीं, क्योंकि कोरियन ड्रामा नहीं देख पा रही थीं.

Advertisement

पिता चेतन कुमार पिता की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब थी कि घर चलाना मुश्किल हो रहा था. शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के बाद पिता पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. घर का बिजली बिल (प्रीपेड रिचार्ज) भरने के लिए पिता ने लड़कियों का मोबाइल फोन तक बेच दिया था. उस फोन से मिले पैसों से 800 रुपये का रिचार्ज कराया था. 

उधर, पुलिस जांच में लड़कियों की डायरी और सोशल मीडिया एक्टिविटी से हैरान करने वाले तथ्य मिले हैं. तीनों बहनों ने अपने असली नाम छोड़कर कोरियन नाम रख लिए थे. सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल पिक्चर (DP) हटने पर वे खाना तक नहीं खाती थीं. 

लड़कियां 'इंडियन' शब्द सुनकर भड़क जाती थीं और भारत के नाम पर खाना खाने से मना कर देती थीं. उनका कोरिया जाने का सपना था. लड़कियों का एक सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट था जिसके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा थे. 10 दिन पहले जब पिता ने अकाउंट डिलीट कर फोन छीना, तो वे गहरे सदमे में चली गईं. 

Advertisement

उस खौफनाक रात की टाइमलाइन
शाम 7:00 बजे: पिता ने मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया.

रात 10:00 बजे: बच्चियों ने फिर से फोन लिया और 12 बजे तक इस्तेमाल किया.

रात 12:00 बजे: मां ने फोन वापस लिया. इसके बाद बच्चियां कंबल से निकलीं और मंदिर वाले कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया.

यह भी पढ़ें: बीच वाली लड़की बनी 'डेथ कमांडर': 14 साल की प्राची के इशारे पर तीनों बहनों ने लगाई छलांग 

इसके बाद दो बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगाई, जबकि तीसरी ने अलग खिड़की से छलांग दी. सुसाइड नोट के शब्द- 'इंडियन से शादी कभी नहीं...'

डायरी और सुसाइड नोट में जो लिखा है, वह दिल दहला देने वाला है, "हम कोरियन से प्यार करते हैं... जितना उन्हें चाहते थे, उतना घरवालों को भी नहीं. इंडियन आदमी से शादी कभी नहीं. कोरियन हमारी जान थी." 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement