मुर्गा बनाया, जमीन पर नाक रगड़वाई, फिर बरसाए डंडे… कूड़ा बीनने वाले बच्चे हाथ जोड़कर चीखते रहे, भीड़ तमाशा देखती रही

यूपी के मैनपुरी में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. कूड़ा बीनकर गुजारा करने वाले दो बच्चों के साथ बेरहमी की हदें पार कर दी गईं. सर्दी के मौसम में बच्चों को कपड़े उतरवाकर मुर्गा बनाया गया और डंडों से पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
मैनपुरी में कूड़ा बीनने वाले बच्चों को दबंग ने पीटा. (Photo: Screengrab) मैनपुरी में कूड़ा बीनने वाले बच्चों को दबंग ने पीटा. (Photo: Screengrab)

पुष्पेंद्र सिंह

  • मैनपुरी,
  • 21 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

मैनपुरी में कूड़ा बीनकर जीवन यापन करने वाले दो बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक ने बच्चों के सर्दी में कपड़े उतरवा दिए, फिर ‘मुर्गा’ बनाकर बेरहमी से पीटा. इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बच्चों को सार्वजनिक जगह पर अपमानित कर रहा है. दोनों बच्चों को जमीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ मारपीट की गई. दोनों बच्चे कूड़ा बीनकर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं.

Advertisement

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और बच्चों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है. वीडियो के वायरल होते ही मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें: VIDEO: दबंगों ने टोल प्लाजा पर रोकी कार, बरसाए डंडे, फिर बैरियर तोड़ भाग निकले...आगरा में MP की फैमिली पर हमले की कहानी

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी मैनपुरी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भेजा गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

Advertisement

सीओ सिटी ने कहा कि यह पता किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं और बच्चों को किस वजह से इस तरह की सजा दी गईृ. उन्होंने बताया कि कई बार लोग बच्चों पर चोरी या किसी गैरकानूनी गतिविधि का आरोप लगाकर भावनाओं में बहकर उन्हें दंडित करने लगते हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अपराध की श्रेणी में आता है. जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement