मेरठ में फर्जी IAS गिरफ्तार: शराब के नशे में अफसरों पर झाड़ रहा था रौब, ऐसे खुली पोल

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में पुलिस ने खुद को 2008 बैच का आईएएस अधिकारी और भारत सरकार का डिप्टी सेक्रेटरी बताने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल कौशिक शराब के नशे में धुत होकर पुलिस और उच्च अधिकारियों को फोन कर फर्जी रौब गांठ रहा था.

Advertisement
फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था राहुल कौशिक (Photo- Screengrab) फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था राहुल कौशिक (Photo- Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ की थाना नौचंदी पुलिस ने राहुल कौशिक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को फर्जी आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था. आरोपी ने स्वयं को 2008 बैच का अफसर और भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात बताया था. 

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी शराब के नशे में हंगामा करते हुए 112 नंबर और अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन कर रौब झाड़ रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उसके दावे झूठे निकले और उसके पास से फर्जी बोर्ड भी बरामद किया गया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

Advertisement

नशे में धुत होकर अधिकारियों को कर रहा था फोन

पकड़े गए आरोपी राहुल कौशिक की असलियत तब सामने आई जब वह नशे की हालत में हंगामा करने लगा. खुद को बड़ा अधिकारी बताते हुए वह लगातार पुलिस कंट्रोल रूम और बड़े अफसरों के सरकारी नंबरों पर कॉल करके भ्रामक सूचनाएं दे रहा था. वह बार-बार यह जताने की कोशिश कर रहा था कि वह एक रसूखदार पद पर है, ताकि स्थानीय पुलिस उसके दबाव में आ जाए.

जांच में खुली पोल और फर्जी बोर्ड बरामद

सूचना मिलने पर जब थाना नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची, तो राहुल के दावों पर शक हुआ. सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने पास एक फर्जी बोर्ड भी रखा था, जिस पर उसने खुद को आईएएस अधिकारी दर्शाया हुआ था. पुलिस ने उस फर्जी बोर्ड को बरामद कर लिया है. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी का झूठ टिक नहीं सका और उसकी असल पहचान सामने आ गई.

Advertisement

पुलिस कर रही है पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल

नौचंदी पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि राहुल कौशिक कब से इस तरह का फर्जीवाड़ा कर रहा था और उसने अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसने इस फर्जी पद का इस्तेमाल कर किसी से अवैध उगाही की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement