सहारनपुर में रंगदारी का खेल, यूट्यूब पर खनन की खबरें चलाकर क्रशर मालिकों से वसूली

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में खनन कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर यूट्यूब चैनल के जरिए भ्रामक खबरें चलाकर दबाव बनाने और पैसे वसूलने का आरोप है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
यूट्यूब पर खनन की खबरें चलाकर क्रशर मालिकों से वसूली (Photo: itg) यूट्यूब पर खनन की खबरें चलाकर क्रशर मालिकों से वसूली (Photo: itg)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र में क्रशर मालिकों और पट्टाधारकों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 18 अप्रैल 2026 को दो अलग-अलग पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सुरेन्द्र कुमार, प्रिंस, ईश्वरपाल, गौरव मिश्रा समेत अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया. आरोप है कि ये लोग खनन से जुड़े कारोबारियों को धमकाकर पैसे की मांग कर रहे थे, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया था.

Advertisement

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव मिश्रा पहले एक चैनल में काम करता था, लेकिन किसी कारणवश नौकरी छूटने के बाद उसने अपना यूट्यूब चैनल बना लिया. आरोप है कि वह खनन से जुड़ी भ्रामक और उल्टी-सीधी खबरें चलाकर लोगों को ब्लैकमेल करता था और उनसे रंगदारी वसूलता था. इस तरह वह डर का माहौल बनाकर अवैध तरीके से पैसे कमाने में लगा हुआ था.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरव मिश्रा को बेहट अड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से एक ओप्पो मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement