तेज रफ्तार कार का कहर! बच्चे को मारी टक्कर, फिर 500 मीटर तक घसीटा... हुई मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. जहां एक कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे बच्चा उछलकर कार की बोनट में फंस गया. इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और बच्चे को करीब 500 मीटर तक घसीटते लेकर चला गया. जिससे बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement
कार ने 10 साल के बच्चे को कुचला. (Photo: Screengrab) कार ने 10 साल के बच्चे को कुचला. (Photo: Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने 10 साल के बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे बच्चा कार की बोनट में फंस गया. इसके बाद भी कार चालक नहीं रुका और उसे घसीटता हुआ चला गया. जिससे बच्चे की मौत हो गई. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. हादसा थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर अमृतपुर मंदिर के पास का बताया जा रहा है.

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बच्चा कार के बोनट पर जा कर फंस गया और कार भी उसको 500 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते हुए ले गई. वहीं कार के चालक ने जब कार को लहराया, तब बच्चा बोनट से नीचे गिरा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, 4 युवतियों की मौत, कई लड़कियां घायल

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं बच्चे के पिता

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चे का नाम रितिक था और वह करीब 10 वर्ष का था. बच्चे के पिता अवनीश कुमार एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं. वह अमृतपुर के ही निवासी हैं. इस घटना से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

Advertisement

मृतक बच्चे के चाचा अजय ने बताया कि साइकिल से रितिक घर की तरफ आ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. फिर कार चालक बोनट पर लटका कर घसीटते हुए ले गया. वहीं जब बच्चा नीचे गिरा तब भी आरोपी नहीं रुका और उसके बाद कार लेकर फरार हो गया.

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. जिससे उसकी मृत्यु हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement