एटा: शादी से कुछ दिन पहले 20 साल की लड़की को उतारा मौत के घाट, घर में मिली खून से लथपथ लाश

एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवती की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी. वह घर के नीचे के कमरे में अकेली सो रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसे प्लांड मर्डर माना जा रहा है.

Advertisement
लड़की की गला रेतकर हत्या (फाइल-फोटो) लड़की की गला रेतकर हत्या (फाइल-फोटो)

देवेश पाल सिंह

  • एटा ,
  • 04 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवती काजल की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना बुधवार तड़के की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग मकान के नीचे के हिस्से में पहुंचे तो काजल को खून से लथपथ बेड पर पड़ा पाया. उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

घर में 20 साल की लड़की उतारा मौत के घाट

मृतका काजल की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी. घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य ऊपर के कमरे में सो रहे थे, जबकि काजल नीचे अकेली थी. हत्या की सूचना मिलते ही थाना सकरौली की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने घर में बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे योजना बनाकर की गई हत्या माना जा रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement