यूपी: पुलिस की गिरफ्त में नशे के सौदागर, 24 करोड़ रुपये की मार्फीन जब्त, बाराबंकी के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी

Barabanki News: इन तस्करों ने लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए आगे से टूटा-फूटा मकान बना रखा था मगर जब पुलिस अंदर गई तो आलीशान मकान बना पाया. गिरफ्तार तस्करों के साथ कई राष्ट्रीय स्तर के स्मगलर भी शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं.

Advertisement
बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में तीन तस्कर बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में तीन तस्कर

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी ,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

यूपी के बाराबंकी में नशे के सौदागरों से पुलिस ने नशीली मार्फीन (Morphine) की बड़ी खेप पकड़ी है. पकड़ी गई मार्फीन 23.5 किलो है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 24 करोड़ रुपये है. इस मार्फीन के साथ 3 शातिर तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. जबकि 2 तस्कर मौके से फरार हो गए. 

ये जानकारी बाराबंकी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि तीनो तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. इनके पास से कार भी बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि ये बाराबंकी के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है. 

Advertisement

24 करोड़ की मार्फीन पकड़ी गई

बाराबंकी पुलिस ने करीब 24 करोड़ कीमत की साढ़े 23 किलो मार्फीन पकड़ी है. ये जिले के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है. पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. लेकिन दो तस्कर पाकर फरार हो गए. गिरफ्तार तीन तस्करों में शनि वर्मा, अशोक कुमार और महेंद्र सिंह शामिल है. 

जब्त मार्फीन

एसपी दिनेश सिंह ने आगे बताया कि दो तस्कर हाजी सहबाज और ओसामा फरार हैं. दोनों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. सभी तस्कर लखनऊ समेत आसपास के जनपदों और दूसरे राज्यों में मार्फीन सप्लाई करते थे. पकड़ी गई मार्फीन की कीमत 24 करोड़ रुपये के करीब है. ये अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी है. मार्फीन तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली दो कार भी बाराबंकी पुलिस ने बरामद की है. 

Advertisement

आलीशान मकान बना रखा था 

इन तस्करों ने लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए आगे से टूटा-फूटा मकान बना रखा था मगर जब पुलिस अंदर गई तो आलीशान मकान बना था. गिरफ्तार तस्करों के साथ कई राष्ट्रीय स्तर के स्मगलर भी शामिल हैं. पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं. बाराबंकी की लोनीकटरा थाने की पुलिस और स्वाट व सर्विलांस टीम ने की पूरी कार्रवाई एएसपी अखिलेश नारायण और सीओ हैदरगढ़ के नेतृत्व में की है. इन पर गैंगगेस्टर की कार्यवाही की जाएगी. साथ ही पुलिस टीम को 20 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement