फिर विवादों में DM नेहा जैन, इस बार बेटे के 'ब्रह्मास्त्र' केक पर हिंदू संगठन भड़का

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन एक बार फिर विवादों में है. इस बार उनके बेटे के केक पर सवाल उठ रहा है. बर्थडे का थीम 'ब्रह्मास्त्र' मूवी पर आधारित था और केक पर त्रिशूल बना हुआ था. हिंदू संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया और जिलाधिकारी पर FIR दर्ज करने की मांग की है.

Advertisement
डीएम नेहा जैन ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था, जिसके केक पर विवाद है डीएम नेहा जैन ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था, जिसके केक पर विवाद है

सूरज सिंह

  • कानपुर देहात,
  • 04 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन एक बार फिर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है. हिंदू संगठन के लोगों ने जिलाधिकारी आवास में डीएम के बेटे के जन्मदिन केक पर सवाल उठाया है. हिन्दू भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है और जिलाधिकारी पर FIR दर्ज करवाने की मांग की गई है.

वहीं इस मामले में जिलाधिकारी नेहा जैन ने एक लेटर जारी कर कहा है कि उनके बेटे का जन्मदिन था, उस दौरान ब्रम्हास्त्र फ़िल्म की थीम पर जन्मदिन बेटे का जन्मदिन मनाया गया था, उनका किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था. डीएम नेहा जैन ने अपनी सफाई दे दी है, लेकिन फिर भी यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.

Advertisement

जानिए क्या है विवाद?

दरअसल कानपुर देहात में तैनात जिलाधिकारी नेहा जैन अपनी किसी ना किसी कार्यो की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देहात हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आदित्य शुक्ला ने जिलाधिकारी नेहा जैन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप लगाया है.

आदित्य शुक्ला का कहना है कि डीएम नेहा जैन ने 1 मार्च को अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था, जन्मदिन पर उन्होंने केक पर त्रिशुल और शिवजी की क्षवि को बनवाया था और उस केक को काटा भी गया था, जिससे धार्मिक भगवान को ठेस पहुंची है. आदित्य शुक्ला ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसको सोमवार को जिलाधिकारी ने बंधक बनवा लिया था.

इस मामले में जिलाधिकारी नेहा जैन की तरफ से एक लेटर जारी करते हुए यह कहा गया कि कुछ लोग 1 मार्च को उनके बेटे के जन्मदिन पर काटे गए केक को लेकर वॉट्सऐप के माध्यम से भड़काऊ मैसेज कर रहे हैं, जो बिल्कुल असत्य और बेबुनियाद हैं, 1 मार्च को उनके बेटे का जन्मदिन मनाया गया था, जो कि एक भारतीय सुपर हीरो की थीम पर थी.

Advertisement

डीएम नेहा जैन ने कहा, 'केक में लगी हुई फोटो एक सुपर हीरो को प्रदर्शित करती है, जिसका अर्थ बुराई पर अच्छाई एवं सच्चाई की विजय को दर्शाता है, जिससे बच्चों को अच्छी सीख मिलती है, कुछ लोगों द्वारा केक को काटने आदि के संबंध में गलत तरीके से बताया और दर्शाया जा रहा है, सभी से अनुरोध है कि ऐसी अफवाह बातों में ना जाएं.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement