दिल्ली टू अलवर: 12वीं में 90%, लेकिन लग गई गंदी लत, दांव पर हर चीज... IRS की बेटी के 'कातिल' राहुल मीणा की क्राइम कुंडली

ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद राहुल मीणा ने पैसों के लिए IRS अधिकारी की बेटी की हत्या की. मेधावी छात्र रहे राहुल को 'तीन पत्ती' की लत थी. कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई, जिसके चलते उसने दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध किए.

Advertisement
आरोपी राहुल मीणा के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट (Photo- ITG) आरोपी राहुल मीणा के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट (Photo- ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर/दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

दिल्ली के अमर कॉलोनी हत्याकांड में गिरफ्तार अलवर जिले के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं. परिजनों व पुलिस ने बताया कि राहुल को मोबाइल पर 'तीन पत्ती' और लूडो जैसे गेम में जुंआ खेलने की गंदी लत लगी हुई थी. राहुल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हार चुका था. उसके दोस्त उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे. इसलिए वो पैसे चोरी करने के लिए आईआरएस अधिकारी के घर गया था. जहां उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसको मौत के घाट उतार दिया. 

Advertisement

राहुल की बहनों ने बताया कि वो पढ़ाई में इंटेलिजेंट था. उसके 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक आए थे. दसवीं में राहुल के 73 प्रतिशत अंक आए थे व साइंस विषय से उसने 12वीं की पढ़ाई की थी. 12 वीं में उसके 90 परसेंट आए थे. दिल्ली में नौकरी के दौरान भी वो गेम में पैसे हार गया था. इसलिए उसने वहां घर के आसपास दुकानदार में लोगों से पैसे उधार लिए थे. इसकी जानकारी जब आईआरएस अधिकारी को मिली तो उसे नौकरी से निकल गया. 

आपको बता दें कि दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने अलवर जिले के राजगढ़ के रहने वाले राहुल मीणा को राजधानी दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया है. इधर, अलवर में राहुल के परिजनों ने 'आज तक' से बातचीत करते हुए बड़े खुलासे किए हैं. परिजनों ने बताया कि राहुल पढ़ाई में तेज था लेकिन 12वीं कक्षा से उसे ऑनलाइन गेम खेलने की गंदी लत लग गई थी. वो गेम में अपनी मार्कशीट, मोबाइल फोन, बाइक सहित घर के सामान भी दांव पर लगा देता था. उन सामानों को बेचकर मिले पैसे भी गेम में लगा चुका था. 

Advertisement

राहुल के घरवालों का बयान 

परिजनों ने आगे बताया कि राहुल के पिता भी दिल्ली में नौकरी करते थे. वो इनकम टैक्स विभाग व अधिकारियों के घर पर काम कर चुके हैं. उसके पिता ने अपनी जगह पर अपने साले को नौकरी पर लगवाया था. साले ने अधिकारियों से जान-पहचान होने के कारण राहुल को एक अधिकारी के घर पर नौकरी पर लगवाया था. 

राहुल 8 महीने से आईआरएस अधिकारी के घर पर नौकरी कर रहा था. उसको घर के चप्पे-चप्पे के बारे में जानकारी थी. वहां भी वो नौकरी के दौरान दिनभर ऑनलाइन गेम पर जुंआ खेलता था और उसमें लाखों रुपए हार गया था. इस दौरान वो पास के दुकानदार व अन्य लोगों से उधार लेने लगा. पैसे उधार नहीं लौटाने पर लोगों से उसकी लड़ाई होने लगी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना आईआरएस अधिकारी को दी. इस पर राहुल मीणा को नौकरी से निकाल दिया गया.

उसके बाद राहुल डेढ़ महीने पहले अपने घर अलवर लौटा था. यहां गांव और परिजनों को उसने बताया कि वो छुट्टी पर आया है और उसने अपनी जगह पर किसी और को नौकरी पर लगा दिया है. गांव में आने के बाद भी राहुल लगातार ऑनलाइन गेम खेलता रहा. कुछ दिन पहले राहुल ने ऑनलाइन गेम में 5 लाख रुपए जीते थे. इस पर उसके दोस्तों ने राहुल को उनके फोन व उनकी आईडी से गेम खेलने के लिए कहा था. मगर राहुल वो पैसे हार गया था. पैसे हारने पर दोस्त उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगे. इस पर राहुल ने दिल्ली से पैसे चोरी करने की योजना तैयार की. 

Advertisement

अलवर रेप केस को बताया झूठ 

परिजनों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने राहुल मीणा पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वो राहुल का दोस्त हैं और वो दोनों साथ ऑनलाइन गेम खेलते हैं. दुष्कर्म पीड़िता का पति राहुल पर पैसे देने का दबाव बना रहा था और उसी के पैसों की व्यवस्था करने राहुल दिल्ली गया था. परिजनों ने कहा कि राजगढ़ में राहुल पर लगा दुष्कर्म का मामला झूठा है. 

राहुल ले घरवालों ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा किसी की हत्या कर सकता है. क्योंकि वो हमेशा चुपचाप रहता था. पैसे के लिए जरूर घर में लड़ाई करता था और घर की चीज बेच देता था क्योंकि उसको ऑनलाइन जुआ खेलने की गंदी आदत लगी हुई थी. लेकिन अगर उसने हत्या की है तो उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी

फिलहाल, राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने अदालत से कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाने और सीक्वेंस समझना है, और उसे अलवर ले जाने की भी जरूरत है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement