प्यार, शादी की जिद और... जब एक-दूसरे से दिल लगा बैठीं दो बहनें, परिजनों ने बुला ली पुलिस

फर्रुखाबाद में दो मौसेरी बहनें आपस में शादी करने की जिद पर अड़ गईं. इसके बाद दोनों के घरों में जमकर हंगामा हुआ और बात पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस के घंटों समझाने के बाद मौसेरी बहनों ने समलैंगिक विवाह करने का इरादा बदल दिया और अपने-अपने परिजनों के साथ घर चली गईं. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
संकेतिक तस्वीर संकेतिक तस्वीर

फिरोज़ खान

  • फर्रुखाबाद,
  • 05 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो मौसेरी बहनों को आपस में प्यार हो गया अब दोनों शादी करने की जिद करने लगीं. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो जमकर बवाल हुआ और यह मामला पुलिस तक पहुंच गया. 

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने दोनों को खूब समझा कर शांत कराया. फिर दोनों लड़कियों की काउंसलिंग शुरू की. घंटों समझाने के बाद मौसेरी बहनों ने समलैंगिक विवाह करने का इरादा बदल दिया और अपने-अपने परिजनों के साथ घर चली गईं. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement

समलैंगिक विवाह करने पर अड़ीं मौसेरी बहने 

यह मामला मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. रेनू (काल्पनिक नाम) पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन पुष्पा (काल्पनिक नाम) के साथ पढ़ाई कर रही हैं. दोनों एक साथ स्कूटी से पढ़ने कस्बे में जाती थीं. शीला कम्प्यूटर कोर्स कर रही है तो शिवानी बीटीसी की पढ़ाई कर रही है. ज्यादातर समय दोनों एक साथ गांव में घूमती रहती हैं.

परिजनों फोन कर पुलिस को बुलाया

दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी इनके परिजनों को नहीं थी. जब इन्होंने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि डायल 100 पर पुलिस को इसकी सूचना देनी पड़ी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी. इसके बाद दोनों की काउंसलिग की गई और उन्होंने शादी का इरादा बदल दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement