UP: दहेज में था Swift कार देने का वादा, निकाह के वक्त दूल्हे ने मांगी 'Thar', फिर हुआ ये...

सहारनपुर के उमाही गांव में दहेज में थार कार मांगने पर दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया. बारात को बंधक बना लिया गया. पुलिस की मध्यस्थता से समझौता हुआ और लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च के बदले लाखों रुपये लेकर बारात को छोड़ा. यह घटना दहेज प्रथा के खिलाफ कड़ा संदेश बन गई

Advertisement
 उमाही गांव में दहेज में थार कार मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इनकार उमाही गांव में दहेज में थार कार मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इनकार

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के उमाही गांव में हरिद्वार के ज्वालापुर से आई एक बारात को बंधक बना लिया गया. लड़की पक्ष ने दहेज में स्विफ्ट कार देने का वादा किया था और बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया था. लेकिन निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने लड़की के भाई से थार गाड़ी की मांग कर दी.

दूल्हे की नई मांग से लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और गुस्साए परिजनों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत चली. पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए समझाइश दी.

Advertisement

दूल्हे की नई मांग से मचा हड़कंप 

आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च का मुआवजा मांगा. लाखों रुपये लेकर लड़की पक्ष ने बारात को छोड़ा. इस दौरान गांव में माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

बिना दुल्हन के लौटी बारात 

गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है, ग्रामीणों ने दूल्हे के लालच की कड़ी निंदा की. वहीं, लड़की पक्ष के फैसले की सराहना की गई. पुलिस ने मामले को आपसी सुलह का बताते हुए कार्रवाई समाप्त कर दी. यह घटना दहेज प्रथा के खिलाफ एक चेतावनी बनकर सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »