प्यार, धमकी और दबाव... 'अंकुश' बनकर प्रेम जाल में फंसाने वाला शादाब गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में फर्जी नाम 'अंकुश' बताकर युवती से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोपी शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को पकड़ा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

Advertisement
फर्जी पहचान का खेल बेनकाब!(Photo: Ritik Rajput/ITG) फर्जी पहचान का खेल बेनकाब!(Photo: Ritik Rajput/ITG)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में फर्जी पहचान बनाकर युवती से संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 2 मई को थाना चांदपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम कमालपुर निवासी शादाब पुत्र अफसर ने अपना नाम बदलकर ‘अंकुश’ बताया और छलपूर्वक प्रेम संबंध स्थापित कर उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर आए रिश्तेदार के पास 2 लाख देखकर डोल गया ईमान, पहले गला घोंटा फिर पेट्रोल छिड़क फूंक दिया शव, ब्रेसलेट से हुई पहचान

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

विरोध पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी के दबाव का विरोध किया तो शादाब के साथ अन्य आरोपी शहजाद, अफसर और फईम भी सामने आए. आरोप है कि सभी ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.

Advertisement

मुकदमा दर्ज, धाराओं में संशोधन

थाना चांदपुर में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने कुछ धाराओं में संशोधन भी किया. जांच के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसके ठिकानों पर दबिश दी.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

पुलिस ने 5 मई को मुख्य आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement