केक ने छीना घर का इकलौता चिराग! खाते ही युवक की हुई मौत, मासूम की हालत गंभीर

बस्ती में केक खाने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जबकि एक 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
18 वर्षीय युवक, जिसकी केक खाने से मौत हो गई. (File Photo: Santosh Singh/ITG) 18 वर्षीय युवक, जिसकी केक खाने से मौत हो गई. (File Photo: Santosh Singh/ITG)

संतोष सिंह

  • बस्ती,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां गांव की ही एक दुकान से खरीदकर खाए गए केक ने परिवार का चिराग बुझा दिया. केक खाने के कुछ ही देर बाद एक युवक और एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिससे युवक की मौत हो गई तो वहीं बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. घटना के बाद युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Advertisement

दरअसल गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में एक दुकान से खरीदकर खाए गए केक ने एक परिवार से उसके बेटे को छीन लिया. जबकि एक मासूम भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. हुआ यूं कि गांव के युवक अमन सिंह ने शनिवार शाम गांव की ही एक किराने की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे. अमन ने खुद भी केक खाया और अपने पड़ोस में रहने वाले एक मासूम बच्चे ओंकार को भी खिलाया.

मौत के बाद पीड़ित के घर एकत्रित हुई भीड़. (photo: Santosh Singh/ITG)

यह भी पढ़ें: बस्ती में रिश्ते शर्मसार: 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, अपनों ने ही लूटी अस्मत!

केक खाने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी. हालत बिगड़ती देख परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तत्काल उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. जिसमें इलाज के दौरान 18 वर्षीय अमन सिंह की मौत हो गई, जबकि पड़ोस में रहने वाला 3 वर्षीय छोटा बच्चा ओंकार जिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

Advertisement

घटना के बाद गांव में फैली दहशत

सूचना पर पहुंची गौर थाने की पुलिस ने मृत युवक अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. गांव में इस घटना के बाद से दहशत और गम का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की दुकानों पर बिकने वाले एक्सपायर्ड और घटिही या क्वालिटी के खाद्य पदार्थों की कड़ी जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके.

वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि केक खाने से एक युवक की मौत की बात कही जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी. जबकि दूसरे बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी रख रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement