बस्ती में दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, भागने से पहले ही पकड़ा गया बदमाश

बस्ती के विशुनपुरवा चौराहे में दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया. चीख पुकार सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे. एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया. जबकि, दूसरा भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

संतोष सिंह

  • बस्ती,
  • 03 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे. एक बदमाश को भागने में सफल रहा. वहीं, दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला रूधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे का है. जहां कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले व्यापारी करन चौधरी को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली मार दी. हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब करन दुकान की सीढ़ियों से उतर रहे थे. गोली लगते ही करन गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए.

Advertisement

एक बदमाश को लोगों ने उसी समय पकड़ लिया. जबकि, दूसरा बदमाश असलहा दिखाते हुए वहां से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बदमाश करन से पैसों की डिमांड कर रहे थे. जब करन ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी.

उधर, लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि फायरिंग की वारदात पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है. पुलिस चौकी के इतने पास होने पर भी लोग यहां सुरक्षित नहीं है.

गंभीर हालत के चलते घायल को लखनऊ किया रेफर
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सोमवार साढ़े पांच बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए रूधौली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ के KGMU रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

बिना नंबर प्लेट के बाइक जब्त
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है. साथ ही जिस बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है. बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं है. पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहीं चोरी की तो नहीं है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement