युवक ने PM पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने लिया एक्शन तो मांगने लगा माफी, बोला- AI से बना वीडियो

यूपी के बस्ती में पेट्रोल पंप पर एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया और वे थाने पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसी बीच आरोपी सोशल मीडिया पर सामने आकर माफी मांगने लगा, कहने लगा कि वीडियो मेरा नहीं है, एआई से बनाया गया है.

Advertisement
केस दर्ज हुआ तो वीडियो जारी कर आरोपी ने मांगी माफी. (Photo: Screengrab) केस दर्ज हुआ तो वीडियो जारी कर आरोपी ने मांगी माफी. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • बस्ती,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान सिरकोहिया निवासी पवन यादव के रूप में की और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. 

Advertisement

यह पूरा मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पंप का है. वायरल वीडियो में आरोपी युवक पुलिस लिखी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है. 

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई और बीजेपी नेताओं ने थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला तब सामने आया, जब पेट्रोल पंप के समीप का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर वायरल होने लगा.

यह भी पढ़ें: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से उबाल: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम घोषित

जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, महकमे में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं. आरोपी पवन यादव का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है, जबकि दूसरा भाई शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर है. पुलिस ने जैसे ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो उसकी हेकड़ी निकल गई.

Advertisement

उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी और सफाई देते हुए कहा कि वीडियो मेरी नहीं है, वो एआई से बनाई गई है.

हालांकि, जैसे ही पुलिस की कार्रवाई तेज हुई, आरोपी का रवैया बदल गया. उसने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया. 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की अभद्र और भड़काऊ भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement