बस्ती में गैस के लिए सुबह 4 बजे से हाहाकार, सिर पर सिलेंडर रख दौड़े लोग, देखें- VIDEO

LPG Crisis: बस्ती और गोरखपुर में गैस किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाह से भारी अफरा-तफरी मची है. बस्ती में लोग सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर लेकर दौड़ते दिखे, वहीं गोरखपुर की इंडेन एजेंसी पर लाइन में घुसने को लेकर ग्राहकों में हिंसक झड़प और मारपीट हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

Advertisement
बस्ती में सिलेंडर लेकर एजेंसी की ओर दौड़ते लोग (Photo- Screngrab) बस्ती में सिलेंडर लेकर एजेंसी की ओर दौड़ते लोग (Photo- Screngrab)

संतोष सिंह

  • बस्ती ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

यूपी के बस्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने जिले में हो रही गैस सिलेंडर की किल्लत को उजागर कर दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में सैकड़ों लोग अपने सिर पर सिलेंडर उठाकर एजेंसी के बाहर लाइन में लगने के लिए दौड़ रहे हैं. इसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं. 

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो बस्ती के बनकटी विकासखंड के महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी का है. यहां मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे से ही ग्राहकों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी. जैसे ही सुबह लगभग 7 बजे एजेंसी का गेट खुला, लोग सिलेंडर लेने के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़े. इस दौरान कई लोग सिलेंडर सिर और कंधे पर रखकर तेजी से भागते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की अफवाह के चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए उमड़ पड़े. इसके चलते अफरातफरी की स्थिति बन गई. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

गौरतलब है कि एक गोरखपुर से भी सामने आया है जिसमें पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. लाइन में जबरन घुसने की कोशिश को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे. 

घटना के समय वहां पुलिस बल भी मौजूद था, जिसने तत्काल बीच-बचाव कर हालात को कंट्रोल में किया. पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement