उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा मामला सामना आया है जहां एक दूसरे समुदाय का युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती दोस्ती कर बड़े अपराध करने की प्लानिंग कर रहा था. दोस्ती की कसम खिला करके उसने लड़की को एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया. लेकिन इस एकतरफा प्यार की वजह से एक युवक हवालात तक पहुंच गया. जब वह हवालात से बाहर आया तो लड़खड़ाता और गिड़गिड़ाकर माफी मांगता नजर आया .
मामला बरेली का है जहां पर एक युवक ने एक लड़की को पार्क में बुलाकर छेड़खानी.की जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो तमंचा दिखा दिया. इस मामले की शिकायत हुई तो कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवकों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
बरेली पुलिस ने आरोपी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें वह माफी मांगता हुआ और हाथ जोड़ते हुए लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है और अपने गुनाह की माफी मांग रहा है .
मुखबिर से मिली पुलिस को सूचना
बरेली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि युवती से छेड़खानी करने वाला युवक बरेली के रेलवे जंक्शन पर है. इसके बाद बरेली पुलिस ने आरोपी युवक को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया. उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक तरफा प्यार में फंसा हुआ था. लगातार एक लड़की को फोन कर रहा था. उसे मिलने के लिए बुलाया और उसे दोस्त बनना चाहता था लेकिन युवती इस बात के लिए राजी नहीं थी. लड़की पर काफी दबाव बनाया गया और उसे डराया गया लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद इस पूरे मामले की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक को बरेली के रेलवे जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कृष्ण गोपाल राज