बाजार जा रहे DM के अर्दली को Thar ने रौंदा... अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बांदा में तेज रफ्तार बेकाबू थार ने डीएम के अर्दली सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना डीएम कॉलोनी क्षेत्र की है. पुलिस ने थार गाड़ी कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस ने थार को कब्जे में ली.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG) पुलिस ने थार को कब्जे में ली.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार गाड़ी का कहर देखने को मिला, जहां डीएम के अर्दली को जोरदार टक्कर मार दी गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल अर्दली की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद जिला प्रशासन में शोक का माहौल है. डीएम जे रिभा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अर्दली के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया. कानपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अर्दली की मौत से परिवार में मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें: 'हम हैं, काम हो जाएगा...', बांदा में सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

डीएम कॉलोनी में हुआ हादसा

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. डीएम कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार कलेक्टर के अर्दली के रूप में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, वह ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे और घरेलू काम से बाजार जा रहे थे. इसी दौरान देर रात डीएम कॉलोनी में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.

Advertisement

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और डीएम कार्यालय को सूचना दी. आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया. मगर, इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, DM ने दी श्रद्धांजलि

मृतक सुरेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका शव घर लाया गया. इस दौरान डीएम जे रिभा स्वयं उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया. सहकर्मियों के अनुसार, सुरेंद्र कुमार सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने कई अधिकारियों के साथ अर्दली के रूप में काम किया था.

उनकी अचानक मौत से परिवार और प्रशासन दोनों में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने थार गाड़ी कब्जे में ली, जांच जारी

एसपी के मीडिया सेल के अनुसार, शहर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित डीएम कॉलोनी क्षेत्र में थार गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने घटना के बाद थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement