रात को सो गया पति...मौका देखकर दुल्हन ने किया ऐसा कांड, सुबह उठा तो उड़ गए होश

बांदा में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर 50 हजार रुपये भी ठगे गए. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बांदा में दुल्हन ने किया ऐसा कांड (Photo: representational image) बांदा में दुल्हन ने किया ऐसा कांड (Photo: representational image)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि उसने अपने ही कथित पति को सदमे में डाल दिया. दरअसल, शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन पति के सो जाने का इंतजार किया, और फिर उसके सोते ही कीमती जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गयी.

Advertisement

सुबह देखा तो दुल्हन गायब

पीड़ित जब नींद से जगा तो पत्नी के न मिलने पर उसके होश उड़ गए. उसने खोजबीन की और फिर न मिलने पर पुलिस से शिकायत कर दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

बिचौलिए को 50 हजार देकर की थी शादी

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वो मजदूरी करके जीवन यापन करता है, उसने आगे बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी कराने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए थे. पैसा लेने के बाद उसने कहा कि दुल्हन फतेहपुर की है, वो लोग यहीं आ जायेंगे और यहीं शादी कराई जाएगी. 

Advertisement

घर से जेवर और कैश गायब

पीड़ित परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कीं,  जेवर सामान आदि खरीदना शुरू हुआ. पीड़ित ने दुल्हन और अपने लिए करीब तीस हजार के कपड़े भी खरीद डाले. तीन जनवरी को दुल्हन और उसके साथ कथित भाई और मौसी आये, मेहमान इकट्ठा हुए, अगले दिन पूरे रीति रिवाजों से शादी हो गई. फिर पांच जनवरी तक सभी लोग यही रुके रहे जिसके बाद अचानक उसके साथ कांड हो गया. पीड़ित शख्स गहरी नींद में सो चुका था जब उसके बगल में सो रही दुल्हन और उसके साथ आये दोनों लोग एकाएक गायब हो गए. उसने घर मे खोजबीन की तो जेवरात और कैश भी गायब था.

सब आरोपियों के फोन भी बंद

शादी कराने वाले व्यक्ति के घर गया तो वो भी लापता मिला. फिर उसने सभी को फोन मिलाया तो सभी के नम्बर भी बन्द बताते रहे. ठगी होने की चिंता पर पीड़ित थाने गया, वहां सुनवाई नहीं हुई तो डिप्टी एसपी के पास गया, जिसके बाद बिसंडा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं. SHO राममोहन राय का कहना है कि मामले में खोजबीन की जा रही है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement