होली पर चिकन की दावत बनी मौत का न्योता, हिंदू युवक को छाती से पीठ तक घोंपे गए खंजर

बागपत जिले में होली के जश्न के बीच एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि चिकन को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ युवकों ने मिलकर अमृत शर्मा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. दिल, पेट और कमर पर पांच वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
चाकू मारकर युवक की हत्या (Photo: Screengrab) चाकू मारकर युवक की हत्या (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में होली के जश्न के बीच एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. यहां चिकन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को चाकुओं से बेरहमी से गोद डाला. दिल और पेट में चाकू लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisement

दोस्त के बुलावे पर पहुंचा था अमृत

यह घटना थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के तितरौदा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बड़वाद गांव निवासी अमृत शर्मा को उसके दोस्त समीर ने होली की दावत के लिए तितरौदा गांव बुलाया था. अमृत जब गांव पहुंचा तो वह एक चिकन शॉप पर गया. वहीं पर मौजूद कुछ युवकों से चिकन को लेकर उसकी कहासुनी हो गई.

विवाद बढ़ा और चाकुओं से किया हमला

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते यह कहासुनी झगड़े में बदल गई. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सुहैल, अनस, शौकीन, चिंकू और एक अन्य सुहैल नाम के युवक ने अमृत शर्मा को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. हमलावरों ने अमृत को पांच बार चाकू मारे. एक वार सीधे दिल में, एक पेट में और तीन वार कमर पर किए गए. गंभीर रूप से घायल अमृत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

गांव में फैला तनाव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

परिजनों ने लगाए आरोप

मृतक के चाचा कल्लू शर्मा ने बताया कि उनका गांव में किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि होली की सुबह अमृत के दोस्त समीर का उसी के गांव में किसी से विवाद हुआ था. बाद में अमृत को दावत के बहाने बुलाया गया और चिकन शॉप पर विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया गया. कल्लू शर्मा का कहना है कि अमृत पर पांच चाकू के वार किए गए और हमला करने वाले युवक समुदाय विशेष से हैं.

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 191(3), 131, 103(1) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement