पानी में डूबी कार और पहिए ऊपर... नहर में गिरने से 3 बारातियों की मौत, औरैया में दर्दनाक हादसा

यूपी के औरैया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दिबियापुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर इटावा के भरथना लौट रहे कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
नहर में डूबी कार, रेस्क्यू करती टीम (Photo- ITG) नहर में डूबी कार, रेस्क्यू करती टीम (Photo- ITG)

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

Uttar Pradesh News: औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में एक डस्टर कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. यह हादसा तब हुआ जब कार सवार तीन लोग दिबियापुर से एक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर भरथना (इटावा) लौट रहे थे. हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास तुर्कपुर में हुआ. 

ग्रामीणों ने जब कार के पहिए ऊपर और गाड़ी पानी में डूबी देखी, तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में मौजूद एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो चुकी थी.

Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. कार के उलटे पहिए देखकर उन्हें अनहोनी का शक हुआ. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रेन और फायर ब्रिगेड की मदद से कार को पानी से बाहर निकलवाया. कार के अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शादी की खुशियां गम में तब्दील

जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक भरथना के रहने वाले थे और दिबियापुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे. वापस लौटते समय तुर्कपुर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है. फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है और पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement