आगरा में न्यायिक अधिकारी को जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

आगरा में एक न्यायिक अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले की शिकायत पर थाना हरीपर्वत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस कॉल करने वाले नंबरों को ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

Advertisement
धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस. (Photo: Representational) धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • आगरा,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक न्यायिक अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना के बाद थाना हरीपर्वत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कॉल करने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

शिकायत के अनुसार, न्यायिक अधिकारी को 29 जनवरी की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आए. आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और 10 लाख रुपये देने की मांग की. रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Advertisement

धमकी भरे फोन कॉल के मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Punjab: मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह बेदी की गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी रंगदारी के लिए धमकी

पुलिस का कहना है कि जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई, उनकी जांच शुरू कर दी गई है. सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. जरूरत पड़ने पर साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी.

प्राथमिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कॉल किसी फर्जी आईडी या इंटरनेट कॉलिंग के जरिए तो नहीं की गई. पुलिस आसपास के नेटवर्क डेटा और लोकेशन डिटेल भी खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट: नितिन उपाध्याय

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement