आगरा स्टेशन पर मौत को मात! चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में 2 बार गिरी महिला, तीसरी बार में चढ़ गई, देखें वायरल Video

Agra Cantt Station Viral Video: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक मां की ममता और जल्दबाजी उसके जीवन पर भारी पड़ सकती थी. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला दो बार प्लेटफॉर्म पर गिरी, लेकिन वहां मौजूद भीड़ की संवेदनहीनता ने सबको हैरान कर दिया.

Advertisement
बच्चा छूटने के डर से महिला ने लगाई जान की बाजी.(Photo:Screengrab) बच्चा छूटने के डर से महिला ने लगाई जान की बाजी.(Photo:Screengrab)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में प्लेटफॉर्म पर बुरी तरह फिसल गई. ट्रेन के भीतर अपने बच्चे को अकेला देख महिला घबरा गई और जान की परवाह किए बिना दो बार गिरने के बावजूद तीसरी बार में कोच के भीतर घुसने में सफल रही.

Advertisement

महिला प्लेटफॉर्म पर पानी लेने के लिए नीचे उतरी थी, लेकिन तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली. ट्रेन में उसका बच्चा अकेला था, जिसे देख महिला के हाथ-पांव फूल गए और वह दौड़ती हुई ट्रेन के हैंडल को पकड़ने लगी.

पहली बार पैर फिसलने से वह गिरी, दूसरी बार फिर हैंडल छूटने से वह प्लेटफॉर्म पर रगड़ती हुई गिरी. गनीमत रही कि वह ट्रेन के पहियों के नीचे (गैप में) नहीं फंसी. हार न मानते हुए तीसरे प्रयास में महिला किसी तरह कोच में चढ़ने में कामयाब रही. 

भीड़ बनी रही तमाशबीन
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि प्लेटफॉर्म पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी महिला को बचाने या ट्रेन की चेन खींचने के लिए आगे नहीं आया. लोग केवल खड़े होकर वीडियो बनाते और तमाशा देखते रहे. देखें VIDEO:- 

Advertisement

रेलवे प्रशासन की चेतावनी
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इसे एक गंभीर लापरवाही बताया है. रेलवे ने यात्रियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास न करें. यदि आपका सामान या परिजन ट्रेन में छूट जाते हैं, तो तुरंत स्टेशन मास्टर या RPF को सूचित करें. आपकी एक सेकंड की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement