'ब्राह्मण को गाली देवे का फैशन आ गइल बा', बोले BJP सांसद रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने बलिया में कहा कि ब्राह्मणों को गाली देना आजकल फैशन बन गया है. परशुराम जयंती पर उन्होंने विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण विधेयक के विरोध को 'सबसे बड़ा पाप' बताया.

Advertisement
गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन. (Photo: X/@ravikishann) गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन. (Photo: X/@ravikishann)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • बलिया ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बीच बलिया में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है. मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा- 'हां मैं ब्राह्मण हूं  और ब्राह्मण को गाली देना आजकल फैशन हो गया है.'

दरअसल, बीजेपी सांसद परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बलिया जिले पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भगवान भृगु की धरती से कहा- 'हां मैं ब्राह्मण हूं. देखा एगो फैशन चलल बा, ब्राह्मण को गाली देवे का फैशन आ गइल बा. जेकर मन करत बा बोल देत है. आसान बा ब्राह्मण को गाली देना. हम बहुत बार से सुन रहे थे, मगर आज पहली बार भृगु महाराज के स्थान आए हैं. जब कपारे पर सवार हो जाला तो हमसे कुछ भी बुलवा ले ला.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण लालची नहीं होता है. वो लेने वाला नहीं देने वाला होता है. भिक्षा भी आशीर्वाद देकर या मंत्र पढ़कर लेता है. उसे बस प्यार से 'पैर लागी' बोल दो उसी में खुश हो जाता है. भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए फरसा उठाया था, ऐसे वैसे नहीं संहार किया था. 

वहीं, रवि किशन ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर विपक्षी दलों (कांग्रेस, सपा, टीएमसी) को आड़े हाथों लिया. परशुराम जयंती पर उन्होंने इसे 'महिलाओं के खिलाफ सबसे बड़ा पाप' बताया और कहा कि देश की माताएं-बहनें उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. 

किशन ने तर्क दिया कि देश की 1.4 अरब आबादी में करीब 70 करोड़ महिलाएं हैं, जो सदन में उचित प्रतिनिधित्व की हकदार हैं. उन्होंने परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में सीटें बढ़तीं, जिससे महिला उम्मीदवारों को राजनीति में अधिक अवसर मिलते, लेकिन विपक्ष ने उन्हें अधिकारों से वंचित कर दिया.

Advertisement

फिलहाल, रवि किशन ने बुधवार सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए. यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रभु आशीर्वाद प्राप्त किया. करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंनेदर्शन-पूजन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement