फायरगन से एंट्री कर रहे थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक हुई गड़बड़ी, वीडियो वायरल

शादी में ग्रैंड एंट्री का क्रेज अब खतरनाक होता जा रहा है. स्टाइल दिखाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा स्टंट किया, जो कुछ ही सेकंड में डर में बदल गया. एक छोटी सी चूक ने पूरे माहौल को बदल दिया.

Advertisement
इस दौरान दुल्हन अपनी फायर गन चलाती रहती है (Photo:X/@gharkekalesh) इस दौरान दुल्हन अपनी फायर गन चलाती रहती है (Photo:X/@gharkekalesh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

शादी में ग्रैंड एंट्री का ट्रेंड इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है. हर कपल चाहता है कि उसकी एंट्री सबसे अलग और यादगार हो. लेकिन कई बार यही कोशिश भारी पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां स्टाइल दिखाने की कोशिश अचानक खतरे में बदल गई.

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक कपड़ों में एंट्री के लिए तैयार नजर आते हैं. दोनों के हाथ में फायर गन होती है, जिससे चिंगारियां निकलती हैं. जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, दोनों एक साथ फायर करते हैं . शुरुआत में सब कुछ शानदार लगता है और लोग इस एंट्री को एंजॉय करते नजर आते हैं.

Advertisement

कुछ सेकंड में बदला पूरा माहौल

लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती. कुछ ही सेकंड में स्थिति अचानक बिगड़ जाती है. फायर गन संभालते समय दूल्हे को चोट लग जाती है.वह तुरंत गन को जमीन पर फेंक देता है और अपने सिर को पकड़कर देखने लगता है कि कहीं ज्यादा चोट तो नहीं लगी. उसका चेहरा खुशी से अचानक चिंता में बदल जाता है. यह पल वीडियो में साफ नजर आता है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है.

देखें वायरल वीडियो

 

इस दौरान दुल्हन अपनी फायर गन चलाती रहती है. कुछ सेकंड तक उसे दूल्हे की परेशानी का अंदाजा नहीं होता.
वह अपनी जगह पर खड़ी रहकर स्टंट जारी रखती है, जबकि दूल्हा असहज नजर आता है. इससे साफ होता है कि ऐसी एंट्री में छोटी सी चूक भी बड़ा जोखिम बन सकती है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने ऐसे स्टंट्स को खतरनाक बताया और इन पर रोक लगाने की मांग की.एक यूजर ने लिखा कि शादी जैसा खास दिन इस तरह के जोखिम के लिए नहीं होता. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दिखावे और ट्रेंड के दबाव में लोग सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं.आजकल शादियों में कुछ अलग करने का चलन बढ़ गया है. कपल्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं.लेकिन यह वीडियो याद दिलाता है कि हर ट्रेंड सुरक्षित नहीं होता. थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement