घर में चल रहा था रेनोवेशन, बाथटब के पीछे मिली ये चीज, दुम दबाकर भागने को मजबूर हुए मजदूर

हाल में एक पुराने घर के बाथरूम जो मिला उसे देखकर तो किसी को भी सबसे पहले भागने का ख्याल आएगा. और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. इस घर के रेनोवेशन करने आए मजदूर भाग खड़े हुए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फोटो-Pixabay) सांकेतिक तस्वीर (फोटो-Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

अक्सर लोगों को पुराने घर का रेनोवेशन करते हुए कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं कि वे हैरान रह जाएं या खौफ में आ जाएं. कई बार देखा गया कि लोगों को किसी पुराने घर की दीवार में दशकों पुराना बोतल बंद मैसेज मिला तो कभी पूरा का पूरा तहखाना. ऐसी चीजों को देखकर आंखे चमक उठती हैं या डर लग जाता है. लेकिन हाल में एक पुराने घर के बाथरूम जो मिला उसे देखकर तो किसी को भी सबसे पहले भागने का ख्याल आएगा.

Advertisement

वाशिंगटन में घर की रीमॉडलिंग के काम में जुटे एक ठेकेदार ने जब बाथरूम से एक बाथटब को हटाया तो उसे दीवार में छुपा एक बॉक्स दिखा. इस डब्बे में जो दिखा उससे ठेकेदार के होश ही उड़ गए.

दरअसल, ये एक ग्रेनेड था यानी हथगोला बारूद. पोलर बियर कंस्ट्रक्शन के मालिक वादिम खारखवी ने कहा कि उन्होंने सिएटल के बैलार्ड में घर की तीसरी मंजिल के बाथरूम में टब के पीछे एक डब्बे में ग्रेनेड देखा तो पहला ख्याल आया कि यहां से भागो.

वह वहां से भागे भी लेकिन बाद में लौटे और उन्होंने उसका वीडियो बनाया. उन्होंने अपनी कंपनी के टिकटॉक पेज पर पोस्ट किया.

उन्होंने कहा, 'मैं वहां से घबराकर भागा, बाहर जाकर सांस ली और फिर वापस अंदर गया और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया. मैंने अपने फोन को ज़ूम इन किया और ग्रेनेड को करीब से देखा, मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक वास्तविक भयानक ग्रेनेड है.

Advertisement

बाद में  सिएटल पुलिस विभाग का बम स्क्वाड वहां पहुंचा और उन्होंने पुष्टि की कि वो चीज सचमुच का ग्रेनेड थी, लेकिन यह अनएक्टिव थी.'

खारखवी ने कहा कि पुलिस ने (द्वितीय विश्व युद्ध) के बारे में बताया कि कैसे उस समय कुछ लोग कभी इस घर में आए थे और उन्हीं में से किसी ने इसे वहां रखा होगा और वह भूल गया होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement