2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

आंध्र प्रदेश के Visakhapatnam से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार दावा करता है कि उसकी दुकान में सिर्फ दो दिनों में 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए. 

Advertisement
2 दिन में बिके लगभग 100 इंडक्शन. ( Photo: nasser__saleh) 2 दिन में बिके लगभग 100 इंडक्शन. ( Photo: nasser__saleh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दुकानदार दावा करता है कि उसकी दुकान में अचानक इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री बहुत तेजी से बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि सिर्फ दो दिनों के अंदर उसने 100 से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बेच दिए. आमतौर पर जहां एक दिन में 2–3 यूनिट ही बिकते थे, वहीं अचानक मांग बढ़ने से बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला. वीडियो में Nasir Saleh यह भी बताते हैं कि उनके पिता ने पहले ही ज्यादा स्टॉक मंगवा लिया था, जिससे वे बढ़ती मांग को पूरा कर पाए.

Advertisement

सामान्य दिनों में बिकते थे सिर्फ 2 से 3 कुकटॉप
वीडियो में एक पिता और उसके बेटे के बीच बातचीत दिखाई देती है. बेटा अपने पिता से पूछता है कि उनकी दुकान पर आम दिनों में कितने इंडक्शन कुकटॉप बिकते हैं. इस पर पिता बताते हैं कि सामान्य दिनों में वे एक दिन में सिर्फ 2 से 3 कुकटॉप ही बेच पाते हैं. लेकिन पिछले दो दिनों में बिक्री अचानक बढ़कर 100 से ज्यादा यूनिट तक पहुंच गई.'

वीडियो में बेटे नासिर सालेह बताते हैं कि उस समय भी कई ग्राहक दुकान के बिलिंग काउंटर पर खड़े होकर इंडक्शन कुकटॉप खरीदने का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता को पहले ही अंदाजा हो गया था कि मांग बढ़ सकती है, इसलिए उन्होंने करीब पांच दिन पहले ही बड़ी संख्या में इंडक्शन कुकटॉप का ऑर्डर दे दिया था.

Advertisement

दुकानदार की बिजनेस प्लानिंग की तारीफ कर रहे लोग
वीडियो में दुकान के अंदर एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी दिखाई देता है, जिसमें दावा किया गया है कि उस दिन 93 इंडक्शन कुकटॉप बिक चुके थे. यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर ईंधन की कमी की अफवाह भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं. माना जा रहा है कि इसी वजह से कुछ लोग गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने कहा कि संकट की आशंका होने पर लोग जल्दी तैयारी करने लगते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने दुकानदार की दूरदर्शिता और बिजनेस प्लानिंग की तारीफ भी की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement