हॉस्पिटल में सांड घुसा और OPD में खाने लगा पेपर... कोई रोकने वाला नहीं! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में यूपी के बहराइच के एक हॉस्पिटल का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक सांड हॉस्पिटल में घुसकर आराम से कागज चबा रहा है.

Advertisement
यूपी के हॉस्पिटल में घुस गया सांड, खाली ओपीडी देख चबा डाले सारे पेपर (Photo: Video Screengrab/) यूपी के हॉस्पिटल में घुस गया सांड, खाली ओपीडी देख चबा डाले सारे पेपर (Photo: Video Screengrab/)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे ही एक और वीडियो हो रहा है, जो यूपी के एक हॉस्पिटल का है, जो सिस्टम की लापरवाही को बता रहा है. वीडियो में दिखता है कि यूपी के बहराइच के एक हॉस्पिटल में सांड घुस गया, जो ओपीडी (Outpatient Department) में घुस के मस्त कागज चबाता रहता है.

पूरा हॉस्पिटल खाली, सांड ले रहा मजे

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक शख्स ने प्राइमेरी हेल्थ सेंटर बहराइच में रिकार्ड किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस वक्त पूरे हॉस्पिटल में कोई भी मौजूद नहीं रहता, उस वक्त कैसे आउट पेशेंट डिपार्टमेंट में एक सांड बड़े आराम से  अंदर घुस जाता है और कागज खाने लगता है. 

ओपीडी के पास रजिस्ट्रेशन ऑफिस है, लेकिन वहां पर भी कोई मौजूद नहीं है. वीडियो बनाने वाले शख्स के अनुसार यह दोपहर एक बजे का समय है, जिस वक्त पूरे हॉस्पिटल में कोई भी मौजूद नहीं था. इस वजह से वहां सांड घुस गया. ना सांड को ऐसा करने से रोकने वाला कोई कर्मचारी वहां पर था और ना ही डॉक्टर साहब कहीं नजर आ रहे हैं. हॉस्पिटल में कुर्सियां, मेज सब खाली पड़े हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर उठाए सवाल

Advertisement

वीडियो बनाने वाला शख्स बताता है कि यह एक स्वास्थ्य विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है और स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर वीडियो बनाते हुए सवाल उठाता है. पूरे हॉस्पिटल को खाली छोड़ना एक लापरवाही का संकेत है. वहां पर एक कर्मचारी तक मौजूद नहीं है जो चीजों का ध्यान रख सके.

नहीं हुआ अभी तक कोई भी एक्शन जारी

वीडियो के वायरल होने के बावजूद अभी तक कोई भी एक्शन नहीं हुआ है, जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया है. बहराइच के चीफ मेडिकल ऑफिसर, वीडियो की जानकारी होने के बावजूद कुछ भी कहने से बच रहे हैं और ना ही हॉस्पिटल के स्टाफ के खिलाफ कोई एक्शन ले रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सिस्टम से काफी नाराज हो रहे हैं और इसे सिस्टम की बड़ी लापरवाही बता रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »