गुजिया बनाने का इतना आसान हैक… वीडियो देखकर लोग बोले-काश पहले पता होता!

सोशल मीडिया पर गुजिया बनाने का एक ऐसा तरीका वायरल है, जिसमें किसी सांचे की जरूरत ही नहीं पड़ती. ये वीडियो अब वायरल है.

Advertisement
वीडियो में दिखने वाली महिला ने गुजिया की तैयारी पहले से कर रखी है (Photo:Insta/@streetfoodinkitchen) वीडियो में दिखने वाली महिला ने गुजिया की तैयारी पहले से कर रखी है (Photo:Insta/@streetfoodinkitchen)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

होली वाले घरों में बचपन से एक चीज आम है.वो है गुजिया.सोशल मीडिया पर एक ऐसा तरीका वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं. क्योंकि इसमें न तो किसी सांचे की जरूरत पड़ती है और न किसी मशीन की. पूरा काम सिर्फ एक गिलास और एक चम्मच से हो जाता है-वो भी मिनटों में. अब ये तरीका वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो में दिखने वाली महिला ने गुजिया की तैयारी पहले से कर रखी है. सबसे पहले वह मैदे की एक बड़ी रोटी बेलती है. इसके बाद वह सात जगहों पर स्टफिंग रखकर पूरी को दूसरी तरफ मोड़ देती है, ताकि मसाला अंदर की तरफ बंद हो जाए.

कई गुजिया एक साथ तैयार करने के लिए वह बड़ी सी पूरी पर सातों गुजिया की स्टफिंग लगा चुकी होती है.इसके बाद खेल शुरू होता है स्टील के गोल गिलास का. वह गिलास को रखते हुए पूरी को गोल-गोल काटना शुरू करती है और कुछ ही सेकंड में सातों गुजिया एकदम समान आकार में मिल जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday 2026: 3, 4 मार्च... आपके शहर में होली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्‍ट

चम्मच से मिली सांचे जैसी डिजाइन

गिलास से गोल आकार देने के बाद महिला किनारों को डिजाइन देने के लिए कांटे वाले चम्मच का सहारा लेती है. जैसे ही वह किनारों को दबाती है, गुजिया बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से बनी लगने लगती है. बाद में वह उन्हें तेल में तलकर दिखाती है कि अंदर तक कितनी शानदार बनी हैं.इंस्टाग्राम पर Street Food In Kitchen पेज द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

Advertisement

वायरल है ये वीडियो.1 दिन में 1.3 करोड़ व्यूज!
इस वीडिय को 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है .एक यूज़र ने लिखा- काश उन्हें ये आइडिया पहले पता होता. दूसरा कमेंट आया भाई साहब, क्या कमाल का जुगाड़ है!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement