बॉयज हॉस्टल में ऐसी जगह से निकली सैंकड़ों फेंकी हुई सिगरेट, जहां कोई सोच नहीं सकता! वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर लड़कों के हॉस्टल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सिगरेट पीकर फेंके गए पफ ऐसी जगह से निकल रहे हैं, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है.

Advertisement
बॉयज हॉस्टल का वायरल वीडियो (सोशल मीडिया ग्रैब) बॉयज हॉस्टल का वायरल वीडियो (सोशल मीडिया ग्रैब)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक बॉयज हॉस्टल का है. हॉस्टल के एक कमरे में हजारों सिगरेट के पफ (फिल्टर) खोजकर एक लड़का निकाल रहा है. लड़के ने सिगरेट पीकर उसके पफ ऐसी जगह से छुपाए थे, जिसके बारे में लोग अनुमान भी नहीं लगा सकते.  एक दो नहीं सैकड़ों सिगरेट के पफ वीडियो में खोजकर निकालते हुए देखा जा सकता है. 

Advertisement

दरअसल, वीडियो में एक लड़के को बिस्तर के फुटिंग से सैकड़ों सिगरेट के पफ निकालते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और इस बात पर बहस को हवा दी कि फुटिंग के अंदर सिगरेट के पफ कैसे रखे गए. कई छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं. इस दौरान ऐसे तरह-तरह के कई किस्से भी इनके जिंदगी में बनते हैं, जिनके बारे में लोग सोच तक नहीं सकते. 

हॉस्टल जीवन का एक दिलचस्प वाकया बता रहे लोग
यह भी हॉस्टल जीवन का ऐसा ही मजेदार किस्सा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इसे सही साबित कर दिया है कि किस तरह एक कमरे में रहने वाले लड़कों को अपने शौक पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और इनकी कैसी-कैसी आदतें होती हैं, जिसका घरवालों को पता नहीं चल पाता

Advertisement

सिगरेट के पफ छुपाने के लिए लड़के ने चुनी ऐसी जगह  
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्त के कमरे में जाता है और जैसे ही वह बिस्तर उठाता है और रॉड से फुटिंग पर मारता है, उसमें से सैकड़ों सिगरेट के पफ्स और राख निकलने लगते हैं. यह वीडियो मजेदार लगता है, लेकिन यह इस सवाल को भी जन्म देता है कि फुटिंग के अंदर सिगरेट के बट और राख आखिर कैसे रखी गई.

आ रही अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर  @ghantaa नाम के हैंडल से पोस्ट की गई है. इसका कैप्शन है -   'जस्ट बॉयज थिंग्स'. इसे अब तक करीब 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह लड़कों का हॉस्टल है या कैंसर अस्पताल.

वहीं दूसरे यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया कि बेड की तलहटी सबसे बड़ी ऐशट्रे है. एक यूजर ने कमेंट किया कि लड़कों के हॉस्टल के अंदर का नजारा हमेशा डरावना होता है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement