जहां जहां लोग जा रहे... वहां-वहां टेंट! कूलर के बाद वायरल हुई ये टेंट वाली बारात

गर्मी शुरू होते ही इससे बचने के जुगाड़ भी वायरल होने लगे हैं. खासकर शादी-विवाह में मजेदार जुगाड़ इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Advertisement
गर्मी से बचने का अजब- गजब हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@ deej_rohit_435) गर्मी से बचने का अजब- गजब हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@ deej_rohit_435)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

गर्मी आते ही इंटरनेट पर इससे बचने के अजब-गजब जुगाड़ भी वायरल होने लगे हैं. अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बैंड-बाजा के साथ-साथ जेनरेटर से कनेक्टेड कूलर भी थे. यह वीडियो एमपी के देवास से वायरल हुआ था. लोग बारात में गर्मी से बचने के ऐसे उपाय देखकर हैरान रह गए थे. 

अब गर्मी से बचने का ऐसा ही एक और जुगाड़ खूब वायरल हो रहा है.  इन दिनों एक सोशल मीडिया पर एक ऐसी  बारात का वीडियो छाया हुआ है, जिसमें लोग तपती दोपहरी में टेंट लेकर चल रहे हैं. 

Advertisement

सड़क पर जिधर-जिधर बारात में शामिल लोग जा रहे थे. उधर- उधर टेंट भी साथ ले जा रहे थे. यह जुगाड़ भीषण गर्मी में सूरज की जला देने वाली हीट से लोगों को राहत देती दिखी. लोग इस चलते-फिरते टेंट के नीचे डांस करते दिखाई दे रहे हैं. 

कूलर वाली बारात में भी लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर चलाकर चल रहे थे. अभी गर्मी अपने चरम पर नहीं आई है. फिर भी ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलने लगे हैं. गर्मी के मौसम काफी शादी-विवाह के कार्यक्रम होते हैं और इनमें काफी लोग जमा होते हैं. ऐसे में टेंट और कूलर जैसे जुगाड़ वाले बारात देख लोगों भौंचक है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @deej_rohit_435 नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है. इसमें कैप्शन लिखा है - हाय गर्मी 43 डिग्री सेल्सियस. इसके बाद इस भीषण गर्मी में भी लोग टेंट के जुगाड़ के साथ बारात में डांस एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इतनी ठंडी कि चिमटे से उठाना पड़ता है कप!

इस वायरल वीडियो पर काफी लोग चुटकी लेते दिखाई दिए. एक यूजर ने सिर्फ एक शब्द लिखा है - लेवल. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है - यही देखना बाकी था. एक अन्य ने लिखा है - अमेरिका ने कहना छोड़ दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement