किराया महंगा पड़ा, कपल ने होटल में रहकर सालाना बचाए 12,000 डॉलर

अमेरिका के एक कपल ने महंगे किराए से बचने के लिए होटल में रहना शुरू किया और सालाना करीब 12,000 डॉलर की बचत कर ली. होटल में रहने से उन्हें तय खर्च और अतिरिक्त सुविधाओं का फायदा मिल रहा है, जिससे उनका बजट संभालना आसान हो गया है.

Advertisement
कपल अब सादगी भरी जिंदगी जीना चाहता है. ( Photo: Pexels) कपल अब सादगी भरी जिंदगी जीना चाहता है. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

विदेशों में आज के समय में किराया तेजी से महंगा होता जा रहा है, खासकर अमेरिका जैसे देशों में जहां घर लेना आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. कई लोग बढ़ते किराए और खर्चों के कारण नए-नए तरीके अपनाने को मजबूर हैं. इसी बीच एक अमेरिकी दंपति ने महंगे किराए से बचने के लिए अनोखा फैसला लिया और घर छोड़कर होटल में रहना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें हर साल अच्छी-खासी बचत हो रही है. अमेरिका में एक कपल ने महंगे किराए से बचने के लिए घर छोड़कर होटल में रहने का फैसला किया, जिससे उन्हें हर साल करीब 12,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये) की बचत हो रही है. पहले यह कपल फ्लोरिडा में 3 बेडरूम वाले घर में रहता था, जिसका किराया 2,300 डॉलर प्रति महीने था. लेकिन 2023 में एक हादसे में पति के घायल होने के बाद उनकी आमदनी कम हो गई और इतना महंगा किराया देना मुश्किल हो गया.

Advertisement

होटल में रह कर हर महीने हो रही काफी बचत
इसके बाद उन्होंने होटल में रहना शुरू किया, जहां वे एक कमरे के लिए हर हफ्ते 307 डॉलर देते हैं. इस किराए में बिजली, पानी, इंटरनेट, सफाई और पार्किंग जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं. दंपति का कहना है कि इस तरह उन्हें हर महीने खर्च संभालना आसान लगता है और वे अच्छी-खासी बचत भी कर पा रहे हैं. होटल के कमरे में एक छोटा किचन भी है, जिससे वे खुद खाना बना लेते हैं और बाहर खाने पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. उन्हें यह भी अच्छा लगता है कि सफाई और बाकी सुविधाओं की चिंता नहीं करनी पड़ती. दंपति का कहना है कि यह जिंदगी भले ही बहुत लग्जरी नहीं है, लेकिन इससे उन्हें पैसे बचाने में मदद मिल रही है. अब वे अपनी बचत से आगे चलकर जमीन और छोटा घर खरीदना चाहते हैं और सादगी भरी जिंदगी जीना चाहते हैं.

Advertisement

होटल में रहना कैसा होता है?
कपल ने बताया कि उनके कमरे में एक छोटी रसोई है, जिसमें दो बर्नर वाला स्टोव और एक बड़ा फ्रिज है, जिससे वे खाना बना सकते हैं. होटल में सफाई और नई चादरें बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा, "मुझे इसकी सुविधा बहुत पसंद है, बिल हफ्ते में एक ही बार आता है. मुझे पानी भरने या एयर कंडीशनर चालू करने की चिंता नहीं करनी पड़ती." कपल ने बताया कि वे अपनी बचत से एक प्लॉट और एक छोटा सा घर खरीदना चाहते हैं. मरांडा ने कहा, "हम सादगी से जीना चाहते हैं, छुट्टियां मनाना चाहते हैं और अपनी ज़िंदगी को खुलकर जीना चाहते हैं, बजाय इसके कि सारा पैसा एक बड़े घर में लगा दें."

उन्होंने आगे कहा- “हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं, अब हमारे पास कोई छोटे बच्चे नहीं हैं, न ही कोई साथ रहना वाला. मुझे एक छोटा सा घर बहुत पसंद है, अब हमें बड़ा घर नहीं चाहिए - हमें सादगी भरा जीवन अच्छा लगता है.  47 वर्षीय महिला ने बताया कि यह कोई आलीशान लाइफ नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका होटल का कमरा एक मिनी अपार्टमेंट जैसा है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने डिवाइडर का उपयोग करके एक छोटा सा पर्सनल वर्क प्लेस भी बनाया है. महिला ने आगे कहा कि यह आलीशान तो नहीं है, लेकिन इससे जो बचत होती है, वह इसके लायक है. हमें हर महीने किराए की चिंता नहीं करनी पड़ती. बहुत से लोग सोचते हैं कि होटल के कमरे में रहने का मतलब है कि हमें बाहर खाने पर बहुत पैसा खर्च करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. मैं अक्सर खाना बनाती हूं. मैंने थैंक्सगिविंग और क्रिसमस पर आधे होटल के लिए खाना बनाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement