एक तरफ चल रही थी पार्टी… ईरान पर हमले के बीच ट्रंप अपने 'आशियाने' में क्या कर रहे थे?

अमेरिका से हजारों किलोमीटर दूर जब ईरान पर ऑपरेशन चल रहा था, उस दौरान ट्रंप क्या कर रहे थे—इस पर CNN ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान पर हमले के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास Mar-a-Lago में क्या चल रहा था और किस तरह वही जगह एक अस्थायी सिचुएशन रूम में बदल दी गई थी.

Advertisement
ईरान हमले के बाद मार-ए-लागो और व्हाइट हाउस दोनों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है (Photo: White House/X) ईरान हमले के बाद मार-ए-लागो और व्हाइट हाउस दोनों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है (Photo: White House/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त ऑपरेशन में ईरान पर हमला किया और अपने सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले अली खामेनेई को खत्म कर दिया. हैरानी की बात यह है कि करीब 11,657 किलोमीटर दूर बैठकर भी यह पूरा ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी निगरानी में चल रहा था.

इस पूरे मिशन के दौरान क्या हुआ और ट्रंप कहां थे.इस पर CNN ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर संयुक्त हमले के वक्त ट्रंप अपने आलीशान फ्लोरिडा स्थित महल मार-ए-लोगों में मौजूद थे, और वही जगह एक अस्थायी 'सिचुएशन रूम' में बदल दी गई थी.

Advertisement

फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लोगों में शुक्रवार रात जहां बॉलरूम में लोग गाउन और टक्सीडो पहनकर नाच रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उसी परिसर में एक बिल्कुल अलग माहौल बन चुका था. गिल्डेड दरवाजों, कड़ी सुरक्षा और काले पर्दों से घिरे एक हिस्से में अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी एक गंभीर और तनावपूर्ण रात की तैयारी में जुटे थे.

एक तरफ चल रही थी पार्टी...

CIA डायरेक्टर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस पहले ही चुपचाप अंदर पहुंच चुके थे. बाहर मेहमान कॉकटेल के साथ पार्टी का आनंद ले रहे थे, पर उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मीटर दूर अमेरिका का सबसे संवेदनशील सैन्य संचालन चलने वाला है. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ भी पहुंच चुके थे, और उनके सामने मिडिल ईस्ट का बड़ा नक्शा रखा था जिसमें अमेरिकी एसेट्स और ईरानी टारगेट्स चिन्हित किए गए थे.

Advertisement

जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाम बीच में लैंड हुए, तब तक मार-ए-लागो का यह हिस्सा एक अस्थायी 'सिचुएशन रूम' बन चुका था.जहां से वे ईरान पर बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की लाइव निगरानी करने वाले थे. हालांकि, ऑपरेशन की ओर बढ़ने से पहले वे कुछ पल के लिए बॉलरूम पहुंचे और मेहमानों से कहा-सब लोग अच्छा समय बिताओ... मुझे काम पर जाना है.इसके बाद वे तुरंत पर्दे के पीछे स्थित सुरक्षित कमरे में लौट आए.

व्हाइट हाउस द्वारा जारी तस्वीरों में ट्रंप बिना टाई और 'USA' लिखी सफेद टोपी में दिखाई दिए, जहां वे स्क्रीन पर ऑपरेशन की लाइव फीड देखते नजर आए. यही तस्वीरें रविवार के पूरे दिन उनकी गतिविधियों का मुख्य सार्वजनिक स्रोत रहीं, क्योंकि न उन्होंने कोई लाइव संबोधन दिया और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केवल दो रिकॉर्डेड वीडियो जारी हुए

'ट्रंप का आशियाना बन गया है वॉर रूम'

मार-ए-लागो को संवेदनशील सैन्य बैठकों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर विशेषज्ञों की चिंता पहले भी सामने आती रही है, क्योंकि यह एक क्लब भी है जहां सदस्यता लेकर आम लोग प्रवेश पा सकते हैं. पहले कई बार मेहमानों ने संवेदनशील चर्चाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी थीं, जिसके बाद नियम सख्त किए गए और संचार प्रणाली को मजबूत किया गया.

Advertisement

पिछले वर्षों में मार-ए-लागो से कई प्रमुख सैन्य ऑपरेशन्स निर्देशित किए गए.2020 में कासिम सुलेमानी पर हमला, 2017 में सीरिया पर स्ट्राइक और हाल के यमन, नाइजीरिया और वेनेज़ुएला में हुए अभियानों सहित. ताज़ा ईरान हमले के बाद मार-ए-लागो और व्हाइट हाउस दोनों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement