'ये तो इंडियन है...' दक्षिण कोरिया के शख्स ने पहनी धोती, VIDEO ने जीता लोगों का दिल

दक्षिण कोरिया के इस इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो धोती पहनता नजर आता है. उसके इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Advertisement
दक्षिण कोरिया के शख्स ने धोती पहनी (तस्वीर- baeyunsooo/Instagram) दक्षिण कोरिया के शख्स ने धोती पहनी (तस्वीर- baeyunsooo/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स धोती पहनता नजर आ रहा है. वो बताता है कि ये धोती उसे तिरुपति से भेजी गई है. इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया ने लोगों के बीच की दूरी कम कर दी है. अब वो अलग अलग देश की संस्कृति को अपनाने लगे हैं. वहीं दक्षिण कोरिया के इस इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो धोती पहनता नजर आता है. उसके इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. 

Advertisement

बाइ यून सू नामक इस इन्फ्लुएंसर को अपने अनोखे वीडियो के लिए जाना जाता है. इस वीडियो में वो साउथ इंडियन पोषाक पहनते दिखते हैं. यून सू सफेद रंग की धोती पहनते हैं. जिसका गोल्डन बॉर्डर है. इसके साथ वो एक सिंपल कुर्ता पहनते हैं. इसके बाद वो कंधे पर दुपट्टा रखते हैं. साउथ इंडिया में पुरुष ऐसी ड्रेस त्योहार या किसी खास मौके पर ही पहनते हैं. 

पोस्ट के कैप्शन में यून सू ने लिखा है, 'भारत में बहुत सारी पारंपरिक पोषाक हैं और सभी बहुत सुंदर हैं! इसीलिए मुझे भारतीय पारंपरिक फैशन पसंद है और मैं इसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं. मेरे सबसे अच्छे दोस्त के माता-पिता ने मुझे तिरुपति से ये खूबसूरत दक्षिण भारतीय पारंपरिक पोशाक (धोती और दुपट्टा/पंचकट्टू) भेजा है. मैं उनका बहुत आभारी हूं! मुझे भगवान बालाजी का दिव्य आशीर्वाद मिला है.'

Advertisement

इस वीडियो को अभी तक 1.9 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मैं तुम्हें आधार दफ्तर ले जा रही हूं. तुम अब से भारतीय हो.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भारतीय लड़कों को धोती पहनना नहीं आता, वहीं इसे देखो.' वहीं तीसरे यूजर का कहना है, 'मैं तेलुगु और साउथ इंडियन हूं. देख रहा हूं कि मेरी संस्कृति तुम्हारे देश तक पहुंच गई है. ये काफी खूबसूरत लगता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement