जिस 5-स्टार होटल कभी था वॉचमैन, 25 साल बाद बेटे ने वहीं ले जाकर कराया डिनर

दिल्ली का एक शख्स जिस 5 स्टार होटल में कभी वॉचमैन की नौकरी करता था. 25 साल बाद वहीं ले जाकर उनके बेटे ने पिता को डिनर कराया और उनका सपना पूरा किया.

Advertisement
माता-पिता को 5 स्टार होटल में डिनर कराते आर्यन (फोटो - X/@desiastronomer) माता-पिता को 5 स्टार होटल में डिनर कराते आर्यन (फोटो - X/@desiastronomer)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

दिल्ली के रहने वाले आर्यन मिश्रा ने अपने पिता को ऐसा तोहफा दिया, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो जाए. आर्यन ने अपने माता-पिता को दिल्ली के ITC होटल में डिनर के लिए ले गए. यह वही होटल है, जहां उनके पिता ने 1995 से 2000 तक एक वॉचमैन (सुरक्षा गार्ड) के रूप में काम किया था.

आर्यन ने इस भावुक पल को कैमरे में कैद कर लिया था. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कीं. आर्यन के पोस्ट पर काफी व्यूज और कमेंट आ रहे हैं.  

Advertisement

पिता को कर्मचारी से मेहमान बनने का कराया अनुभव 
आर्यन ने @desiastronomer नाम के अपने हैंडल से एक्स पर लिखा है- मेरे पिता 1995-2000 के दौरान नई दिल्ली स्थित ITC होटल में वॉचमैन के रूप में काम करते थे. आज, 25 साल बाद मुझे उन्हें उसी जगह डिनर पर ले जाने का मौका मिला.इस पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में आर्यन अपने माता-पिता के साथ टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रही है.

सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग
आर्यन की यह पोस्ट वायरल होते ही हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया. एक यूजर ने लिखा कि आप कौन हैं, यह नहीं पता, लेकिन यह कहानी दिल को छू लेने वाली है. आपके परिवार के लिए बहुत खुशी महसूस हो रही है. दूसरे ने लिखा -यह एक शानदार काम है, जिसे आपने इसे संभव किया.

Advertisement

कई अन्य लोगों ने आर्यन को उनके इस कदम के लिए सराहा और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया. एक यूजर ने लिखा- यह अपने माता-पिता के प्रति सम्मान दिखाने का बेहतरीन तरीका है.

'सब पिता की मेहनत का परिणाम'
आर्यन, जो खुद एक शौकिया खगोलशास्त्री हैं, ने अपने पिता की मेहनत और संघर्ष का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कठिन समय में भी काम किया. यह घटना सिर्फ एक डिनर से कहीं ज्यादा है. यह एक ऐसी कहानी है, जो संघर्ष और मेहनत के जरिए अपने सपनों को पूरा करने और अपने माता-पिता के प्रति सम्मान दिखाने की प्रेरणा देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement