समोसा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं... इस डिश को देख आप भी यही कहेंगे

सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए कई अजीबोगरीब डिश की रील्स वायरल होती रहती है. कुछ ऐसा ही समोसा कटलेट के नाम से शेयर किया जा रहा एक वीडियो है. इसमें समोसा की एक विचित्र डिश बनते दिखाई गई है.

Advertisement
समोसे का ऐसा डिश बनाया, जिसे देख कोई भी अपना सिर पकड़ ले (Photo - X/@GSVKapoor) समोसे का ऐसा डिश बनाया, जिसे देख कोई भी अपना सिर पकड़ ले (Photo - X/@GSVKapoor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

इंटरनेट पर इन दिनों व्यूज के लिए लोग कंटेंट के नाम पर कुछ भी रिकॉर्ड करके डाल दे रहे हैं. इसी कड़ी में लोग एक्सपेरिमेंटल फूड के वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं. इनमें से  कुछ ऐसी रेसिपी होती है, जिसे बनता देख मुंह में पानी आ जाता है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं.  वहीं कुछ इतने अजीबोगरीब होते हैं कि उसे चखना तो दूर, बनते देखना भी बर्दाश्त न हो.

Advertisement

इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें समोसे से एक डिश बनते हुए दिखाया गया है. समोसे की इस डिश को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है - समोसा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं. वीडियो में समोसे का कटलेट बनाते दिखाया गया है. समोसे की इस डिश को बनता देख लोग यही कहेंगे. यहां समोसे के साथ जो कुछ भी प्रयोग किया गया है, उसे देखकर समोसा लवर्स के आंखों में आंसू आ सकते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GSVKapoor नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें बताया जा रहा है कि जब रेस्टोरेंट में समोसे बच जाते हैं, तब उसका क्या करते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि मिक्सी में समोसे को प्याज, लहसून, नींबू और टमाटर डालकर पीस लिया जाता है. 

Advertisement

फिर उस पेस्ट को बेसन, नमक और जीरा पाउडर के साथ मिलाकर, छोटे-छोटे बनाकर तल लिया जाता है. इस तरह समोसे का कटलेट तैयार हो जाता है. बताया गया है कि इस डिश को समोसे से ज्यादा कीमत पर रेस्टोरेंट वाले बेचते हैं. 

इस वीडियो पर लोगों ने काफी फनी कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है - ये समोसा संस्कृति पर सीधा हमला है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि एक काम करता हूं - मर जाता हूं. एक यूजर ने लिखा है कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि ऐसे लोगों को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, चार समोसे का खून जया नहीं जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement