रोल्स-रॉयस में 'शाही चाय' बेचने का एक्सपेरिमेंट वायरल, कमाई से ज्यादा खर्च

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा बिजनेस आइडिया खूब चर्चा में है. एक व्यक्ति ने कुछ अलग करने के लिए लग्जरी कार रोल्स-रॉयस में चाय बेचने का एक्सपेरिमेंट किया. उसका मकसद यह देखना था कि क्या महंगी कार में चाय बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है या नहीं.

Advertisement
इस प्रयोग में करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ. ( Photo: Insta/@deluxebhaiyaji) इस प्रयोग में करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ. ( Photo: Insta/@deluxebhaiyaji)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा वायरल होता रहता है. कभी कोई अजीबोगरीब स्टंट, तो कभी कोई अलग तरह का बिजनेस आइडिया लोगों का ध्यान खींच लेता है. इसी कड़ी में अब एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने लग्जरी रोल्स-रॉयस में शाही चाय बेचने का अनोखा एक्सपेरिमेंट किया. यह आइडिया जितना अलग है, उतना ही लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है.

Advertisement

इस एक्सपेरिमेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नाम के यूजर ने शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में वह व्यक्ति बताता है कि उसने यह आइडिया कैसे सोचा और उसे कैसे पूरा किया. उसने वीडियो में बताया कि सबसे पहले वह एक लग्जरी कार रेंटल सर्विस के पास गया और 1 लाख रुपये में रोल्स-रॉयस कार किराए पर ली. इसके बाद उसने एक चाय वाले से बात की और उसे अपने इस अनोखे एक्सपेरिमेंट में शामिल कर लिया. दोनों ने मिलकर प्लान बनाया कि लोगों को एक अलग तरह का एक्सपीरियंस दिया जाए.

पोस्टर छपवा कर खींचा ध्यान
इसके बाद उसने कस्टमर का ध्यान खींचने के लिए पोस्टर छपवाए और एक खास जगह पर कार खड़ी की. वहां इसे लग्जरी दिखाने के लिए एक टेबल पर स्नैक्स और चाय बनाने का पूरा सामान रखा गया यह सब देखकर आसपास के लोगों का ध्यान जल्दी ही लोग वहां आने लगे, तो वह उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछता था – क्या आपने कभी रोल्स-रॉयस में बैठकर चाय पी है? ज्यादातर लोगों ने नहीं कहा. तब वह उन्हें ऑफर दिया कि 1000 रुपये में वे इस लग्जरी कार में बैठकर चाय का मजा ले सकते हैं.

Advertisement

कस्टमर को खास महसूस कराने के लिए लोगों का स्वागत रोल्स-रॉयस के छाते से किया जाता है, फिर उन्हें कार के अंदर बैठाकर केसर वाली खास चाय परोसी जाती है. यह अनुभव लोगों के लिए नया था, इसलिए काफी भीड़ भी जुटी. कई लोग सिर्फ इस अनोखे अनुभव के लिए वहां पहुंचे. कुछ परिवार भी आए और उन्होंने इसे एक यादगार पल की तरह एंजॉय किया. इस तरह से यह प्रयोग लोगों को आकर्षित करने में तो सफल रहा, लेकिन असली सवाल था – क्या इससे मुनाफा हुआ?

कमाई से ज्यादा हो गया खर्च
वीडियो के आखिर में उस व्यक्ति ने पूरी सच्चाई बताई. उसने बताया कि इस पूरे प्रयोग में उसकी कुल लागत 1,08,000 रुपये आई. इसमें कार का किराया, चाय का सामान, पोस्टर और बाकी खर्च शामिल थे. वहीं, उसकी कुल कमाई 88,400 रुपये ही हो पाई. यानि साफ है कि उसे इस प्रयोग में करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ. हालांकि, उसने इसे पॉजिटिव तरीके से लिया और कहा कि भले ही मुनाफा नहीं हुआ, लेकिन उसने लोगों को एक अनोखा अनुभव दिया और उन्हें खुश किया. इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किया.   कुछ लोगों ने इस आइडिया की तारीफ की और कहा कि यह क्रिएटिविटी और लग्जरी का अच्छा मेल है. वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि यह कंटेंट के लिए तो बढ़िया है, लेकिन बिजनेस के लिहाज से सही नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement