महिला रिपोर्टर ने शख्स को मारा धक्का, बार-बार कैमरे पर कर रहा था ये हरकत! Video

हाल में एक महिला रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल लाइव रिपोर्टिंग के वक्त एक फैन उसके कैमरे में आने की कोशिश कर रहा है और इस दौरान उसने स्थिति को जिस तरह संभाला वह देखने लायक है.

Advertisement
महिला ने रिपोर्टिंग के बीच फैन के दिया धक्का महिला ने रिपोर्टिंग के बीच फैन के दिया धक्का

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2023,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

कई बार फिल्म स्टार्स को पब्लिक प्लेस पर फैंस से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ जाने माने न्यूज एंकर्स की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं होती. इन लोगों के लिए भी अपने प्रशंसकों के चलते कभी- कभी रिपोर्टिंग करना मुसीबत ही बन जाता है. हाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक न्यूज एंकर का फैन उसकी लाइव रिपोर्टिंग के बीच में उसके पीछे पड़ गया.

Advertisement

लाइव रिपोर्टिंग में ऐसे संभाली स्थिति

अच्छी बात ये हैं कि एंकर ने मुस्कुराते चेहरे के साथ लाइव रिपोर्टिंग करते हुए उसे बहुत अच्छी तरीके से हैंडल किया. वायरल हुआ वीडियो सीबीएस मियामी की एक रिपोर्टर समांथा रिवेरा का है. वीडियो में वह लाइव रिपोर्टिंग कर रही हैं और उनका एक फैन कैमरे के आगे आने की कोशिश कर है.

बार- बार डिस्टर्ब कर रहा था फैन

लास वेगास में वह आइस हॉकी में वेगास गोल्डन नाइट्स की द फ्लोरिडा पैंथर्स पर जीत को लेकर रिपोर्टिंग कर रही हैं. इस बीच लगातार डिस्टर्ब कर रहे एक फैन को वह लगातार एक हाथ से धक्का दे रही हैं.

हाथ से धक्का देते हुए मुस्कुराते हुए की रिपोर्टिंग

कमाल की बात है कि पूरे वीडियो में समांथा धैर्य के साथ मुस्कुराती हुई रिपोर्टिंग कर रही है. काफी गुस्सा आने के बावजूद उन्होंने गुस्से को कंट्रोल करके लाइव रिपोर्टिंग पर ध्यान दिया.  अब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने समांथा की तारीफें करना शुरू कर दिया. वहीं कई लोगों ने कहा कि ये शख्स जो कर रहा है वह एक महिला रिपोर्टर को परेशाना कर रहा है और ये बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement