RCB का ऐसा क्रेज ! कपल ने बेटे का नाम रखा 'विराट', जर्सी से किया रिवील

आईपीएल का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र के एक कपल ने तो हद ही पार कर दी.बेटे के नामकरण में ऐसा ट्विस्ट दिया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, अब हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर ऐसा क्या किया इस कपल ने?

Advertisement
एक कपल ने अपने बेटे के नामकरण को बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया Photos: @gaurimahadik1/Instagram) एक कपल ने अपने बेटे के नामकरण को बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया Photos: @gaurimahadik1/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ऐसी टीम मानी जाती है, जिसके फैंस की वफादारी के किस्से हर साल सुनने को मिलते हैं.भले ही टीम कई बार फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हो और आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कम ही कर सकी हो लेकिन फैंस का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है.

इन दिनों आईपीएल का सीजन चल रहा है और देशभर में क्रिकेट का जुनून साफ दिखाई दे रहा है. इसी बीच महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने दिखा दिया कि आरसीबी के फैंस अपने प्यार को किस हद तक ले जा सकते हैं.

Advertisement

दरअसल, एक कपल ने अपने बेटे के नामकरण को बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया. आमतौर पर जहां नामकरण में पंडित या परिवार के लोग नाम बताते हैं, वहीं इस कपल ने क्रिकेट का तड़का लगा दिया.
आरसीबी फैंस का हौसला इस बार बुलंद है. इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि टीम पिछले साल की तरह इस सीजन में भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में दिखता है कि फूलों और लाइट्स से सजी स्टेज पर पिता एक जर्सी हाथ में लिए खड़े हैं, जबकि मां बच्चे को गोद में लिए हुए हैं. माहौल बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था.जैसे ही जर्सी खोली गई, उस पर लिखा नाम था-विराट. बस फिर क्या था, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं और पूरा माहौल खुशी से गूंज उठा.

Advertisement

देखें वीडियो


ये नाम सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रति प्यार और सम्मान का प्रतीक भी था.

सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने इसे अब तक का सबसे प्यारा नामकरण बताया, तो कुछ ने इसे क्रिकेट फैनडम की सबसे खूबसूरत मिसाल कहा.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है, हालांकि हालिया मैच में हार से टीम को थोड़ा झटका जरूर लगा है. 12 अप्रैल 2026 तक टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिनमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है.कुल 4 पॉइंट्स और +1.231 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 4 मैचों में 4 जीत और 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है, जबकि पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर काबिज है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement