'ये नारंगी बालों वाला…', LPG महंगी हुई तो रेस्टोरेंट मालिक ने ट्रंप पर ऐसे निकाला गुस्सा, नोटिस वायरल

मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से सिर्फ वहां के शासक ही नहीं, बल्कि भारत के आम लोग भी अमेरिका के राष्ट्रपति से नाराज नजर आ रहे हैं. इस जंग का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है और महंगाई ने सबको परेशान कर दिया है. इसी बीच एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसने इस गुस्से को अलग अंदाज में सामने ला दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

Advertisement
रेस्टोरेंट मालिक ने वैसे तो यह नोटिस मराठी और अंग्रेजी में लिखकर चिपकाया है (Photo:X/@@SMahashur) रेस्टोरेंट मालिक ने वैसे तो यह नोटिस मराठी और अंग्रेजी में लिखकर चिपकाया है (Photo:X/@@SMahashur)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिखने लगा है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज में बढ़ते तनाव का सीधा असर LPG सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है. घरेलू और कमर्शियल गैस दोनों महंगी हुई हैं, जिसका असर छोटे ढाबों, चाय की टपरियों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट और फाइव स्टार होटलों तक देखने को मिल रहा है. बढ़ती लागत के चलते कई जगहों पर खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट भी वायरल हुए, जिनमें रेस्टोरेंट के बिल में ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ तक जोड़ा गया दिखा.

Advertisement

इसी बीच इस पूरे हालात पर लोगों का गुस्सा भी सामने आ रहा है, और इसका निशाना सबसे ज्यादा अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप बन रहे हैं. इसका एक दिलचस्प उदाहरण पुणे से सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट के नोटिस ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

 ‘नारंगी बालों वाला मूर्ख’

पुणे के कोथरूड इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट ने कीमत बढ़ाने की जानकारी देने के लिए जो नोटिस लगाया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया. रेस्टोरेंट मालिक ने अपने नोटिस में बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए उन्हें ‘नारंगी बालों वाला मूर्ख’ बताया है. यह नोटिस मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा गया है.

नोटिस में लिखा है कि 'एक मूर्ख नारंगी बालों वाले व्यक्ति द्वारा शुरू किए गए हालिया युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसके चलते LPG महंगे हो गए हैं. इसलिए नई दरें 21 मार्च से लागू होंगी. कृपया सहयोग करें या जंग को रोकने में मदद करें.

Advertisement

देखें वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोटिस

जैसे ही यह नोटिस सामने आया, यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने इस अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज को खूब पसंद किया. कई यूजर्स ने इसे कीमत बढ़ाने का ‘यूनिक आइडिया’ बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि इस तरह के मैसेज से ग्राहक भी मजबूरी को बेहतर समझ पाएंगे.

मजाक में छिपी गंभीर बात

पूरे मामले में दिलचस्प बात यही है कि एक साधारण प्राइस हाइक नोटिस को रेस्टोरेंट ने ऐसे अंदाज में पेश किया कि वह चर्चा का विषय बन गया. साथ ही इसने हल्के-फुल्के तरीके से एक गंभीर मुद्दे.वैश्विक हालात का आम लोगों और छोटे कारोबार पर पड़ने वाले असर को भी सामने ला दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement