ज्वैलरी शॉप से गोल्ड चेन उठा ले गया कबूतर, गले में डालकर घूमता रहा... फोटो वायरल!

Pigeon Gold Chain Video: सोशल मीडिया पर एक कबूतर वायरल है, जो एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन लेकर उड़ गया. इसके बाद चेन को गले में डालकर घूमता रहा.

Advertisement
गोल्ड चेन लेकर उड़े कबूतर की फोटो वायरल है. (Photo: X/@Van__ya12) गोल्ड चेन लेकर उड़े कबूतर की फोटो वायरल है. (Photo: X/@Van__ya12)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

सोशल मीडिया पर एक कबूतर वायरल है और लोग इस कबूतर की फोटो शेयर कर रहे हैं. कबूतर के वायरल होने की वजह ये है कि ये कबूतर एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन लेकर उड़ गया. इतना ही नहीं, कबूतर ने इस सोने की चेन को अपने गले में डाल लिया और गोल्ड चेन गले में डालकर घूमता रहा. अब इस कबूतर के कुछ वीडियो और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये घटना राजस्थान के नागौर की बताई जा रही है और अब सोशल मीडिया पर लोग कबूतर की इस हरकत पर मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे हैं कि अब कबूतरों को भी सोने से प्यार है, इसलिए वो लेकर उड़ रहे हैं. इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना है कि अब कबूतर ने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर ली है. कई लोग कह रहे हैं कि ये तो बॉलीवुड के क्लाइमेक्स के जैसा है. कबूतर की फोटो का काफी शेयर किया जा रहा है. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागौर के डेगाना में एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में कारीगर सोने की चेन बना रहा था और उसी वक्त एक कबूतर आया और सोने की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा. इसके बाद कबूतर पास के घर में जाकर बैठ गया और सोने की चेन को गले में डाल लिया. इसके बाद बाजार में काफी लोग इकट्ठा हो गए है और कबूतर से चेन लेने का प्रयास करने लगे.

Advertisement

काफी देर के प्रयास के बाद छत पर चुग्गा डाला गया, जहां कबूतर पहुंचा. उसके बाद जब कबूतर दाने खा रहा था तो चेन नीचे गिर गई और व्यापारी को चेन वापस मिल गई. शहर में एक घंटे तक ये खेल चला और हर कोई कबूतर पर नजर लगाए बैठा रहा कि कैसे चेन वापस मिल सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement