जिस होटल का पाकिस्तान ने नहीं दिया किराया, वहां कितना है एक कमरे का रेंट?

इस्लामाबाद के लग्जरी सेरेना होटल में हुई हाई-प्रोफाइल शांति वार्ता भले बेनतीजा रही हो, लेकिन अब असली चर्चा होटल के बिल को लेकर है. क्या पाकिस्तान सरकार ने भुगतान नहीं किया, या फिर करोड़ों का खर्च चुपचाप माफ कर दिया गया? इसी बीच सामने आए कमरे के किराए के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं. आखिर कितना महंगा है यह होटल.

Advertisement
सेरेना होटल इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है (Photo: Hotel Serena Pakistan) सेरेना होटल इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है (Photo: Hotel Serena Pakistan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित सेरेना होटल इस समय चर्चा में है. यह पांच सितारा लग्जरी होटल हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता का गवाह बना. 10 से 12 अप्रैल 2026 तक चली इस बैठक में दोनों देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ठहरे थे. वार्ता करीब 21 घंटे तक चली, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो सका. हालांकि नतीजे सामने नहीं आए, लेकिन होटल के बिल को लेकर विवाद तेज हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान सरकार ने होटल का बिल नहीं चुकाया और बाद में होटल प्रबंधन को खुद खर्च वहन करना पड़ा.

Advertisement

सेरेना होटल का बिल किसने चुकाया

इन दावों के बीच कुछ खबरों में कहा गया कि होटल के मालिक, जो आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्होंने पूरे पांच दिन का किराया माफ कर दिया और इसे शांति प्रयासों में अपना योगदान बताया. हालांकि प्रिंस रहीम आगा खान के करीबी सूत्रों ने पाकिस्तानी वेबसाइट ब्लूम पाकिस्तान को बताया कि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान ने नहीं चुकाया सेरेना होटल का बिल? ईरान वार्ता खत्म लेकिन विवाद जारी

होटल प्रबंधन की ओर से यह भी कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल के ठहरने और भोजन की सुविधा complimentary यानी मुफ्त आधार पर दी गई थी, जिसे एक सद्भावना इशारा बताया गया. इसके बावजूद बिल के भुगतान को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और विवाद अभी भी जारी है.

Advertisement


आइये जानते हैं इस होटल के कमरे का रेट

सेरेना होटल इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है और इसे बेहद सुरक्षित माना जाता है. यही वजह है कि यहां अक्सर हाई लेवल कूटनीतिक बैठकें, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और विदेशी मेहमानों की मेजबानी होती है. होटल में लग्जरी कमरे, रेस्तरां, स्पा और आधुनिक कॉन्फ्रेंस सुविधाएं उपलब्ध हैं.

अगर कमरे के किराए की बात करें तो यह मौसम, बुकिंग तारीख और डील के अनुसार बदलता रहता है. अप्रैल 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डीलक्स या स्टैंडर्ड रूम का किराया प्रति रात 109 से 326 अमेरिकी डॉलर के बीच रहता है. प्रमोशनल ऑफर में यह 109 से 174 अमेरिकी डॉलर तक मिल सकता है, जबकि सामान्य दर 193 से 278 अमेरिकी डॉलर के बीच होती है, जो करीब 9 हजार 100 से 23 हजार भारतीय रुपये या लगभग 30 हजार से 91 हजार पाकिस्तानी रुपये के आसपास बैठती है.

एग्जीक्यूटिव या क्लब रूम की कीमत प्रति रात 180 से 350 या उससे अधिक अमेरिकी डॉलर तक जाती है. वहीं जूनियर या एग्जीक्यूटिव सुइट के लिए 300 से 800 अमेरिकी डॉलर प्रति रात तक खर्च करना पड़ सकता है.

5 लाख तक जाता है किराया

सबसे लग्जरी प्रेसिडेंशियल सुइट की बात करें तो इसका किराया 2 हजार से 3 हजार या उससे अधिक अमेरिकी डॉलर प्रति रात तक पहुंच जाता है, जो लगभग 1 लाख 67 हजार से 2 लाख 50 हजार भारतीय रुपये या करीब 5 लाख 58 हजार से 8 लाख 37 हजार पाकिस्तानी रुपये तक हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement