ऑफिस का इतना प्रेशर... रात में सड़क पर काम कर रहा था शख्स! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रात 12:15 बजे बाइक पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है. इस वीडियो ने भारतीय वर्क कल्चर और बढ़ते काम के दबाव पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई है. Photo: Instagram/@ravi_bhojane कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई है. Photo: Instagram/@ravi_bhojane

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

आज के समय में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग कहीं भी और कभी भी काम करने को मजबूर हो जाते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. इस वायरल वीडियो में एक युवक रात के करीब 12:15 बजे अपनी बाइक पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है. जब पूरा शहर सो रहा था, उस समय यह शख्स सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर काम में व्यस्त दिखा. वीडियो में देख सकते हैं कि लैपटॉप उसकी बाइक के सामने रखा हुआ है और वह पूरी तरह अपने काम में डूबा हुआ है.

Advertisement

थकान के बीच काम में डूबा युवक
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा  है. यह लाइन सुनने में मजेदार जरूर लगती है, लेकिन इसके पीछे एक गंभीर सच्चाई भी छिपी हुई है. वीडियो में जब कैमरा उस युवक की तरफ जाता है, तो वह थोड़ी देर के लिए ऊपर देखता है और हल्की सी स्माइल कर देता है. उसके चेहरे पर थकान साफ नजर आती है, जिससे लगता है कि वह लंबे समय से काम कर रहा है. यह सीन लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर काम का दबाव कितना ज्यादा बढ़ गया है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे भारतीय कॉर्पोरेट कल्चर की सच्चाई बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई घर जाकर सो जाओ, जबकि दूसरे ने कहा- यही है आज की लाइफस्टाइल. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद भी ऐसी स्थिति का सामना किया है, जब उन्हें देर रात तक काम करना पड़ा.

Advertisement

बाइक पर बैठकर लैपटॉप चलाना खतरनाक
हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई है. उनका कहना है कि इस तरह बाइक पर बैठकर लैपटॉप चलाना खतरनाक हो सकता है. सड़क पर ध्यान न देने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, लगातार काम करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया हो. इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें लोग यात्रा के दौरान या अजीब परिस्थितियों में काम करते नजर आए हैं. कहीं लोग कार में बैठकर काम कर रहे हैं, तो कहीं शादी जैसे खास मौके पर भी लोग लैपटॉप खोलकर बैठे दिखाई देते हैं.

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि एक बड़ा संदेश भी देता है. यह दिखाता है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement