'गजब के एक्टर हैं विराट कोहली...' जानें ऐसा क्यों बोले म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते?

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले यशराज मुखाते ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने 'कप लाएगा इंडिया' नाम से धमाकेदार गाना गाकर फैंस में जोश भर दिया था. अब यशराज ने विराट की एक्टिंग स्किल पर कुछ कहा है.

Advertisement
यशराज मुखाते यशराज मुखाते

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

वायरल कंटेंट बनाकर फेमस हुए म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते को आज दुनिया जानती है. सबसे पहले सीरियल के डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' पर गाना बनाकर वह चर्चा में आए और लगातार एक के बाद एक उन्होंने कई जिंगल बनाए.

वहीं वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मुखाते ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने 'कप लाएगा इंडिया' नाम से धमाकेदार गाना गाकर फैंस में जोश भर दिया था. ये दरअसल चिप्स 'टू यम' का एड था. जिसमें उनके साथ विराट कोहली ने भी जबरदस्त एक्टिंग की थी. 

Advertisement

वहीं हाल में जब इंडिया टुडे के एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मुखाते से पूछा गया कि आपको विराट कोहली के साथ विश्व कप जिंगल बनाने का भी मौका मिला. आपके लिए पूरा अनुभव कैसा रहा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'ये मेरे जीवन का एक और गजब का अनुभव था. मैं यह देखकर दंग रह गया कि वह शूट पर कितने जेंटल थे.

मुखाते ने कहा- मुझे यह भी मालूम हुआ कि वह एक जबरदस्त एक्टर हैं, उन्होंने सिर्फ एक बार स्क्रिप्ट पढ़ी और एक स्टार की तरह इसे पढ़ दिया. हमने अपने शेड्यूल से काफी पहले शूटिंग पूरी कर ली थी. मजेदार शूट रहा.' कोहली के साथ मुखाते का ये ए़ड खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट भी किए. 

बताते चलें कि अब विश्व कप जारी है. भारत ने बुधवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.  बुधवार के मैच में भारत ने 397-4 का मजबूत स्कोर बनाया था. जवाब में, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने बेहतर पारी खेली और 134 रन बनाए, लेकिन ये काफी नहीं था क्योंकि मोहम्मद शमी ने टीम को 327 रनों पर रोक दिया. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने वनडे में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत दर्ज की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement