2BHK का 80 हजार किराया... फिर भी महिला खुश, हैरान कर देगी मुंबई की ये हालत

मुंबई के बांद्रा में 2BHK के लिए लोग 80,000 रुपये किराया दे रहे हैं. ऐसे ही एक घर का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. उसमें रहने वाली महिला इतना अधिक किराए देने के बावजूद खुश है और उन्होंने फ्लैट को 'प्राइसलेस' बताया.

Advertisement
मुंबई में 80 हजार के छोटे से फ्लैट को भी महिला ने बताया प्राइसलेस (Photo - Instagram/@arya_kothari) मुंबई में 80 हजार के छोटे से फ्लैट को भी महिला ने बताया प्राइसलेस (Photo - Instagram/@arya_kothari)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

मुंबई के बांद्रा में अपने 2BHK फ्लैट की झलक दिखाती एक महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला ने इतना अधिक रेंट होने के बावजूद अपने फ्लैट को अंत में प्राइसलेस बताया है. ऐसा कहने के पीछे एक बड़ी वजह इस वीडियो में सामने आई है. 

इस वीडियो पर कई लोगों ने शहर में आसमान छूते किराए पर अपना ऑनलाइन रिएक्शन भी दिया है.यह वीडियो आर्य कोठारी नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने महिला से पूछा कि मुंबई के सबसे पसंदीदा इलाकों में से एक में स्थित अपने घर के लिए वह कितना किराया देती हैं.महिला ने जवाब दिया कि लगभग 80 से 90 हजार रुपये रेंट है. 

Advertisement

अपार्टमेंट के साइज और लोकेशन के बारे में पूछे जाने पर महिला ने बताया कि यह बांद्रा में 800 स्क्वायर फुट का घर है. शख्स ने फिर अपार्टमेंट दिखाने की बात कही. इस पर महिला सहमत हो गई और जवाब दिया कि मेरे घर में आपका स्वागत है. मेरा छोटा सा घर है. इसमें बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सब छोटे-छोटे हैं, लेकिन काफी प्यारे हैं.

महिला ने कहा - बांद्रा के इस छोटे से अपार्टमेंट का नजारा देखिए. मुझे यह सोफा बहुत पसंद है क्योंकि ऑफिस से लौटने के बाद सबसे पहले मैं इसी पर लेटती हूं. फ्रिज पर उन सभी जगहों के मैग्नेट लगे हैं जहां मैं घूमने गई हूं. यह एक बढ़िया बार का काम करता है.

'मेरे पास बड़ा कमरा है'
महिला ने बताया कि वह दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट में एक रूममेट के साथ रहती हैं. अपने कमरे का टूर कराते हुए उन्होंने कहा कि ये मेरा कमरा है. मैं बीटीएस की बहुत बड़ी फैन हूं. मुझे हर जगह से पोस्टकार्ड इकट्ठा करना बहुत पसंद है. घर में चारों तरफ धूप है. इसके बाद उन्होंने दिखाया - ये मेरा प्यारा सा छोटा बाथरूम है.  बांद्रा के फ्लैट ऐसे ही होते हैं. 

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि किराए का बंटवारा कैसे होता है, तो उन्होंने कहा कि मेरा कमरा बड़ा है. इसलिए ज़ाहिर है कि मैं ज़्यादा किराया देती हूं. 60/40 के अनुपात में रेंट का बंटवारा होता है. उन्होंने यह भी बताया कि वह कॉर्पोरेट वकील के रूप में काम करती हैं.अपार्टमेंट के सबसे अनोखे हिस्से के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फ्लैट में आप जो कुछ भी देखते हैं, वह छोटी-छोटी यादगार चीजों की तरह है.

बताया कैसे मिला ये फ्लैट
महिला ने यह भी बताया कि पिछले अपार्टमेंट से निकाले जाने के बाद उसे यह घर कैसे मिला.  उसने कहा कि मैं अपनी बहन के साथ एक कमरा शेयर करती थी. किसी ने शिकायत की कि घर में ज़्यादा लोग रह रहे हैं. इसलिए हमें घर से निकाल दिया गया. हमारे पास घर ढूंढने के लिए सिर्फ 7 दिन थे. हम लगभग 3 दिनों में नए घर में रहने लगे. यह घर छोटा भले ही हो, लेकिन मेरे लिए प्राइसलेस है. क्योंकि, इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हैं और वैसे भी मुंबई में अच्छा घर मिलना काफी मुश्किल है.

लोगों ने कहा मुंबई का किराया कमजोर दिल वाले नहीं दे सकते
इस वीडियो पर ऑनलाइन काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं  दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ मुंबई में ही 800 स्क्वायर फुट के घर का किराया लगभग एक लाख रुपये हो सकता है.  दूसरे ने  कहा कि बांद्रा का किराया कमजोर दिल वालों के बस की बात नहीं है. एक अन्य शख्स ने लिखा कि घर बहुत ही प्यारा और अपना सा लगता है.  एक और ने लिखा कि किराए को देखकर तो मुझे दिल का दौरा ही पड़ गया.  एक अन्य यूजर ने लिखा -  मुंबई के घर भले ही छोटे हों, लेकिन उनकी कहानियां बहुत बड़ी होती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement