पहले चिढ़ाते थे लोग, फिर शख्स ने लगवाए बाल... 20 साल का लगने लगा!

हेयर ट्रांसप्लांट से पहले शख्स के सिर पर बाल ना के बराबर थे. लोग उसे 'गंजा' कहकर चिढ़ाते थे. लेकिन अब उसका लुक पूरी तरह बदल गया है.

Advertisement
(Image: TikTok / @novocabelohair) (Image: TikTok / @novocabelohair)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • शख्स ने करवाया हेयर ट्रांसप्लांट
  • बाल ना होने की वजह से लोग उसे चिढ़ाते थे

हेयर ट्रांसप्लांट (Hair Transplant) के बाद ब्रिटेन के 32 वर्षीय मैथ्यू (Matthew) का लुक पूरी तरह से बदल गया है. लोगों का कहना है कि बाल लगवाने के बाद मैथ्यू 20 साल का दिखने लगा है. जबकि पहले वह 40 साल का लगता था. 

हेयर ट्रांसप्लांट से पहले मैथ्यू के सिर पर बाल ना के बराबर थे. लोग उन्हें 'गंजा' कहकर चिढ़ाते थे. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सबसे तंग आकर मैथ्यू ने हेयर कंपनी नोवो कैबेलो (Novo Cabelo) से संपर्क किया और अपने हेयर ट्रांसप्लांट कराने का फैसला किया. 

Advertisement

मैथ्यू ने यॉर्कशायर के रिचमंड में ओटोमन ट्रेडिशनल टर्किश Barber का दौरा किया, जहां उनके हेयर ट्रांसप्लांट किये गए. इस दौरान एक टिकटॉक वीडियो बनाया गया, जिसे उनके अकाउंट @novocabelohair पर शेयर किया गया. वीडियो में मैथ्यू का नया लुक देखकर यूजर्स हैरान रह गए. 

कैसे किया हेयर ट्रांसप्लांट? 

टिकटॉक वीडियो में दिखाया गया कि कैसे नोवो कैबेलो के हेयर स्टाइलिस्ट सबसे पहले मैथ्यू के सिर पर बालों को ट्रांसप्लांट किये जाने वाली जगह का माप लेते हैं. फिर सिर को एक विशेष उपचार के साथ संरक्षित किया जाता है और नए बालों को लगाए जाने से पहले एक विशेष ग्लू लगाया जाता है. इसके बाद बालों की कटिंग की जाती है, ताकि नए बाल नेचुरल बालों की तरह ही लगें. आखिर में रिजल्ट चौंका देने वाला था. 

( Image: TikTok / @novocabelohair)

नोवो कैबेलो के रॉब ने डेली स्टार को बताया, "मैथ्यू 32 साल का है. उसके सिर पर बाल नहीं थे. लोग उसे चिढ़ाते थे. वह गंजा नहीं होना चाहता था. उसने हमारे हेयर ट्रांसप्लांट के टिकटॉक वीडियो को देखने के बाद अपॉइंटमेंट बुक किया." 

Advertisement

रॉब ने आगे कहा कि मैथ्यू अब "पहले से ज्यादा खुश है और फिर से हेयर स्टाइल बना सकता है." उन्होंने कहा कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद लोगों का कहना है कि वह "10 साल छोटा" दिखता है. इस टिकटॉक वीडियो को हजारों बार देखा गया है. तमाम यूजर्स ने नोवो कैबेलो के काम की तारीफ की है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement