महिला को देख बेकाबू हुआ रोबोट, लगा छेड़ने... हुआ गिरफ्तार, वीडियो वायरल

मकाउ में एक ह्यूमनॉइड रोबोट को बुजुर्ग महिला को डराने की घटना के बाद पुलिस अपने साथ ले गई. महिला को एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने मजाक में कहा कि पुलिस ने रोबोट को 'गिरफ्तार' कर लिया.

Advertisement
महिला ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई. ( Photo: X/ @PamphletsY) महिला ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई. ( Photo: X/ @PamphletsY)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाउ (Macau) में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक 'ह्यूमनॉइड रोबोट' को बुजुर्ग महिला को डराने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कहने लगे कि पुलिस ने रोबोट को 'गिरफ्तार' कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पिछले गुरुवार को मकाऊ के पटाने इलाके में एक रिहायशी परिसर के पास हुई. उस समय एक 70 साल की बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी होकर अपने फोन का इस्तेमाल कर रही थी. तभी अचानक उसने अपने पीछे एक  ह्यूमनॉइड रोबोट को खड़ा देखा. अचानक सामने आए इस रोबोट को देखकर वह घबरा गई और गुस्से में उससे भिड़ने लगी.

Advertisement

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रोबोट से बहस करती हुई दिखाई देती है. थोड़ी देर बाद वहां दो पुलिस अधिकारी पहुंचते हैं और स्थिति को संभालते हैं. इसके बाद पुलिस रोबोट को अपने साथ ले जाती नजर आती है. हालांकि इस घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल ले जाया गया. कुछ समय जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी. महिला ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई.

ज्यादा सावधानी बरतने की चेतावनी जारी
घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि 'रोबोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 'कुछ लोगों ने इसे भविष्य की तकनीक और इंसानों के बीच बढ़ती नजदीकी का अजीब उदाहरण बताया. बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह रोबोट शहर के एक शिक्षा केंद्र का था, जिसका इस्तेमाल प्रचार और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा था. अधिकारियों ने रोबोट को उसके संचालक को वापस लौटा दिया. साथ ही संचालक को सार्वजनिक जगहों पर ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह रोबोट चीनी कंपनी Unitree Robotics द्वारा बनाया गया एक कॉम्पैक्ट ह्यूमनॉइड मॉडल है. इसे मई 2024 में लॉन्च किया गया था और इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस रोबोट में कई एडवांस फीचर हैं. जिससे यह आसानी से चल सकता है और आसपास के माहौल को समझ सकता है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक पुलिस अधिकारी रोबोट के कंधे पर हाथ रखकर उसे वहां से दूर ले जाता है, ताकि स्थिति शांत हो सके.

रोबोट के संचालक ने महिला से मांगी माफी
शिक्षा केंद्र के प्रभारी के अनुसार, उस समय रोबोट को पहले से प्रोग्राम किए गए निर्देशों और दूर से निगरानी के जरिए चलाया जा रहा था. घटना उस समय हुई जब महिला एक फुटपाथ पर फोन देखने के लिए रुक गई थी. रोबोट उसके पीछे इंतजार कर रहा था, लेकिन जैसे ही महिला अचानक पीछे मुड़ी, रोबोट की रोशनी देखकर वह घबरा गई. घटना के बाद रोबोट के संचालक ने महिला से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी. हालांकि यह मामला गंभीर नहीं था, लेकिन इसने तकनीक और इंसानों के बीच बढ़ते संपर्क को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement