लॉन्जरी ब्रांड ने निकाला Dream Job ऑफर, ना काम ना टेंशन, जबरदस्त इनकम

लॉन्जरी और स्विमवीयर ब्रांड Pour Moi ने घोषणा की कि वे एक बहुत ही खास काम के लिए किसी की तलाश कर रहे हैं. ये ऐसा जॉब से जिसमें बेसिकली कोई काम ही नहीं करना है बल्कि बस लॉन्जरी पहनकर एक खास तरह का रिव्यू देना है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

कहते हैं कोई भी नौकरी आसान नहीं होती और पैसे कमाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं. लेकिन हाल में एक कंपनी ने जो जॉब आफर निकाला है वह कुछ लोगों को बिल्कुल आसान और आरामदायक लग सकता है. यहां जो काम है अगर उसमें कोई कंफर्टेबल हो तो समझो बैठे बिठाए पैसे कमाने का जुगाड़ हो गया है.

Advertisement

कंपनी को चाहिए कोजी कॉर्डिनेटर

लॉन्जरी और स्विमवीयर ब्रांड Pour Moi ने घोषणा की कि वे एक बहुत ही खास काम के लिए किसी की तलाश कर रहे हैं. ये कोजी कॉर्डिनेटर का रोल है. हमें कोई ऐसा चाहिए जो पतझड़ के मौसम में कंपनी की लॉन्जरी पहनने में कंफर्टेबल हो. लेकिन उसे सिर्फ लॉन्जरी पहननी होगी. इस रोल में और भी चीजें शामिल हैं लेकिन ये काम से ज्यादा रिवार्ड के बराबर हैं. कंपनी के ऑफर से समझ आता है कि ये रोल महिलाओं के लिए ही है.

बस दिन भर आराम और अच्छी खासी इनकम

ब्रांड ऐसे लोगों को ढूंढ रहा है जो उनकी लॉन्जरी पहनकर बिल्कुल आरामदायक काम करते हुए कंफर्टेबल दिखें. ये एक कोजी टेस्ट है जो ब्रांड करना चाहता है.  उनकी नॉन-वायर्ड ब्रा से लेकर उनके सुपर सॉफ्ट निकर और कॉटन टी-शर्ट ब्रा तक, पौर मोई अपने कलैक्शन को कोजी टेस्ट में रखेगा। इसमें बस लॉन्जरी पहनकर हाथ में कॉफी कप या किताब लिए आराम से बैठना है और 30 नवंबर तक ब्रांड का रिव्यू करना है. इसके लिए  £300 (लगभग 30 हजार रुपये) दिए जाएंगे.  यानी दिन भर आराम और अच्छी खासी इनकम.

Advertisement
(Image: Pour Moi)

'दिन भर बस लॉन्जरी में आराम करना कितना अच्छा है'

पौर मोई की एक जूनियर बायर एम्मा वुड्रो ने कहा- "पतझड़ आराम करने के लिए सबसे सही मौसम है, लेकिन आपने शायद यह नहीं सोचा होगा कि सोफे पर आराम का आनंद लेते हुए अंडरवियर पहने रहना और भी आरामदायक चीज होगी।" उन्होंने कहा- हम इस नए कोजी कॉर्डिनेटर रोल को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं. हम ये एश्योर करना चाहते हैं कि हमारी सुपर सॉफ्ट ब्रा और पैंटी एक लेजी वीकेंड के लिए सबसे अच्छे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement