VIDEO: साथ में कमांडो, कई गाड़ियां! क्यों VVIP  सिक्योरिटी में ले जा रहे किटकैट चॉकलेट?

किटकैट चॉकलेट से भरे ट्रक की चोरी की खबर वायरल होने के बाद कंपनी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रक को वीआईपी सिक्योरिटी के साथ दिखाया गया.

Advertisement
लोगों को यह क्रिएटिव मार्केटिंग काफी पसंद आई. ( Photo: Instagram/@kitkatcanada) लोगों को यह क्रिएटिव मार्केटिंग काफी पसंद आई. ( Photo: Instagram/@kitkatcanada)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

सोशल मीडिया पर हाल ही में चॉकलेट ब्रांड किटकैट से जुड़ी एक घटना खूब वायरल हो रही है. दरअसल, पहले खबर आई थी कि 12 टन किटकैट चॉकलेट से भरा एक ट्रक चोरी हो गया. यह खबर लोगों को हैरान भी कर गई और मजेदार भी लगी. कई लोगों ने इसे सबसे 'मीठी चोरी' कहकर मजाक बनाया. इस घटना के बाद किटकैट कनाडा ने एक अलग और मजेदार तरीका अपनाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लाल रंग का किटकैट ट्रक हाईवे पर जा रहा होता है. इस बार ट्रक के साथ कई बड़ी-बड़ी SUV गाड़ियां चल रही होती हैं, जैसे किसी वीआईपी को सुरक्षा दी जा रही हो.

Advertisement

वीडियो पर लोग जमकर कर रहे फनी कमेंट
वीडियो में दिखाया गया कि ट्रक के आसपास इतनी सुरक्षा है कि कोई भी पास नहीं आ सकता. यह सब देखकर लोगों को समझ आ गया कि किटकैट इस घटना को सीरियस तरीके से नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज में दिखा रहा है. वीडियो पर एक मजेदार लाइन भी लिखी गई थी- “मैं फोन पर नहीं खेल रहा, मैं अपना काम कर रहा हूं. इससे वीडियो और भी फनी लगने लगा.

असल में, किटकैट ने इस चोरी की घटना को एक मार्केटिंग मौका बना लिया. उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि अब उनकी चॉकलेट इतनी सुरक्षित है कि कोई फिर से चोरी नहीं कर पाएगा. किटकैट ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हम अपनी चॉकलेट को बहुत गंभीरता से लेते हैं. लेकिन उनका अंदाज मजाकिया था, जो लोगों को काफी पसंद आया.

Advertisement

कई लोगों ने क्रिएटिव सोच की तारीफ की 
इस पोस्ट के बाद दूसरे ब्रांड भी इसमें शामिल हो गए. कुछ कंपनियों ने मजाक में कमेंट किए और किटकैट की इस क्रिएटिव सोच की तारीफ की. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को खूब पसंद किया और शेयर किया. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा मार्केटिंग आइडिया पहले कभी नहीं देखा. कुछ लोगों ने तो यह भी लिखा कि अगर हर कंपनी ऐसे ही मजेदार तरीके से जवाब दे, तो सोशल मीडिया और भी दिलचस्प हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement