महारानी के किले में मिली 58 साल पुरानी बोतलबंद चिट्ठी, अंदर था James Bond का मैसेज

इंग्लैंड के जर्सी हेरिटेज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एलिजाबेथ कासल में अधिकारियों के क्वार्टर की पहली मंजिल पर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों ने जब चिमनी को खोला तो इसके अंदर उन्हें एक बोतल में छिपी हुई चिट्ठी मिली.

Advertisement
बोतल में मिला मैसेज बोतल में मिला मैसेज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

 कई बार दुनिया से दूर किसी समुद्र किनारे पर दशकों पुरानी कोई ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. इसी तरह हाल में इंग्लैंड के जर्सी में क्वीन एलिजाबेथ के महल में आग की एक भट्ठी में जो मिला वह हैरान करने  वाला था. ये साल 1966 (58 साल पुराना) का एक बोतलबंद मैसेज था. अब सवाल है कि इस मैसेज में ऐसा था क्या? दरअसल, ये मैसेज जाने माने जासूस कैरेक्टर जेम्स बांड के नाम से था. 
 
जर्सी हेरिटेज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एलिजाबेथ कासल में अधिकारियों के क्वार्टर की पहली मंजिल पर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों ने जब चिमनी को खोला तो इसके अंदर उन्हें एक बोतल में छिपा हुआ मैसेज मिला.

Advertisement

26 फरवरी, 1966 की इस चिट्ठी में लिखा है- '007 जेम्स बॉन्ड, 26 फरवरी 1966. पी.एस. सीक्रेट एजेंट. किसी को मत बताना.' नोट के पीछे लिखा है, 'ई. ए. ब्लैम्पिड', (संभवत: जर्सी कलाकार एडमंड ब्लैम्पिड), जिनकी अगस्त 1966 में मृत्यु हो गई थी. यह नोट शॉन कॉनरी अभिनीत जेम्स बॉन्ड फिल्म थंडरबॉल की रिलीज़ के लगभग दो महीने बाद लिखा गया था.

बोतल में साप्ताहिक रेवेइल समाचार पत्र के 23 फरवरी 1966 एडिशन के पेज 15 से 18 तक भी थे. जर्सी हेरिटेज ने पोस्ट में लिखा, "हमें एक रहस्यमय नोट को लेकर आपकी मदद की ज़रूरत है." ग्रुप ने बोतल में पड़े मैसेज के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए कहा.

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है. हाल में एक कनाडाई महिला के साथ एक सी बीच की सफाई करते हुए कुछ ऐसा ही हुआ. शैटलर नाम की महिला को जब सी बीच पर एक अनोखी चीज मिली तो उसने सोशल मीडिया पर इसके बारे में शेयर किया. महिला ने एक बोतल की फोटो शेयर की जिसके अंदर एक मैसेज लिखा था.

Advertisement

इस मैसेज से साथ 29 मई 1989 की तारीख भी थी. यानी ये बोतल कुल 34 साल पहले पानी में डाली गई थी और मीलों तक तैर रही थी. इसमें सालों पहले जो मैसेज लिखा था वह था- 'यह एक सनी डे है जिसमें हवा नहीं है.' यानी इसे किसी ने इसे मजे के लिए बस यूं हीं पानी में डाल दिया था ताकि एक रोज ये किसी को तो मिल जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement